समाजवादी पीडीए यात्रा

61
समाजवादी पीडीए यात्रा
समाजवादी पीडीए यात्रा

समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप का जनपद महाराजगंज के धानी ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा के आवास पर आयोजित जनसभा में युवाओं के द्वारा स्वागत किया गया।इसी क्रम में फरेंदा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बेचन निषाद द्वारा आयोजित पीडीए चौपाल में सैकड़ो की भीड़ को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया, और कहा कि पीडीए द्वारा ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार अस्तित्व में है। पिछड़ों के नौजवानों का हक और हकूक यह सरकार समाप्त करती जा रही है। समाजवादी पीडीए यात्रा

अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए उन्नाव जनपद के मोहान विधान सभा क्षेत्र से 2022 में बसपा प्रत्याशी रहे सेवक लाल रावत ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री इन्द्रजीत सरोज, प्रमोद सिंह मौजूद रहे।


आज नौजवान बेरोजगार हो चुका है। बुनियादी समस्याओं बेरोजगारी, महंगाई से त्रस्त है। किसानों की फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सरकार द्वारा महंगी शिक्षा करके नौजवानों का उच्च शिक्षा से ध्यान हटाया जा रहा है। अब जनता मन बना चुकी है। वह 2024 में भाजपा की सरकार को हटाकर बीजेपी का विजय रथ को यूपी से ही विराम लगा देगी।कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने भी संबोधित किया। पीडीए न्याय यात्रा को समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव श्रवण पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ सपा नेता अमरजीत साहनी, डाक्टर राजेश यादव ने भी संबोधित किया। स्वर्गीय परशुराम के आवास पर पहुंची पीडीए यात्रा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार से संवेदना प्रकट की। समाजवादी पीडीए यात्रा