शिवपाल के करीब साथी अजय भाजपा में शामिल

132

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव एवं प्रसपा के पूर्व प्रमुख प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना ने हजारों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय व रामप्रताप सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सहप्रभारी हिमांशु दुबे व महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी मुख्यालय पर हुए सदस्यता ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी, व्यापारी नेताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शिवपाल के करीब साथी अजय भाजपा में शामिल


प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों का परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में विभिन्न राजनैतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के लोग भाजपा से जुड़कर आम जनमानस के हित में कार्य करने का संकल्प ले रहें हैं। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है। लोकसभा, विधानसभा चुनाव के बाद अब नगर निकाय के चुनाव में भी जनता विपक्ष का सुपड़ा साफ कर देगी।

शिवपाल के करीब साथी अजय भाजपा में शामिल


श्री पाठक ने कहा कि हताश व निराश विपक्ष के नेता जमीन पर कहीं नजर नही आ रहे उनका जनता के सुख-दुख से कोई सरोकार नही है, ऐसे में उनके कार्यकर्ताओं में भी मायूसी है। दूसरी तरफ भाजपा पूरे उत्साह और जनसमर्थन के साथ नगर निकाय के चुनाव में मैदान में डटी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी-योगी के कुशल नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भी पार्टी को प्रचंड जीत मिलेगी। श्री पाठक ने आज पार्टी की सदयस्ता ग्रहण करने वालों का आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने का कार्य करते हुए नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत का मार्ग प्रशस्त करें।


पार्टी मुख्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव एवं प्रसपा के पूर्व प्रमुख प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना ने हजारों समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह, बार एसोसिएशन (उन्नाव) के अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी ताज खान, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, प्रसपा के पूर्व प्रदेश महासचिव राजेश शुक्ला, प्रसपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव शेर जंग सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद, पूर्व प्रदेश महासचिव काशीराम रावत, प्रसपा के पूर्व पार्षद व पूर्व प्रमुख महासचिव अजय अवस्थी बन्टी, प्रसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, प्रसपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश महासचिव सौरभ सिंह, प्रसपा के पूर्व प्रदेश सचिव शशिकान्त मिश्रा, प्रसपा के पूर्व प्रदेश सचिव व किसान यूनियन के मण्डल प्रभारी प्रशान्त मिश्रा, प्रसपा के पूर्व प्रदेश सचिव राम दवन पटवा, प्रसपा युवजन सभा के प्रदेश महासचिव विमल यादव, मोहान विधानसभा से पूर्व विधान प्रत्याशी नीतू कनौजिया, सपा के संस्थापक सदस्य मनोज तिवारी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुडे़ लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।