सपा महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने किया नामांकन

158
सपा महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने किया नामांकन
सपा महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने किया नामांकन

उत्साह,धूमधाम,हर्षोल्लास और विजयी भव के उद्घोष के साथ समाजवादी पार्टी की महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया।बढ़ते लखनऊ की नागरिक समस्याओं का आईआईटी के प्रोफेशनल्स से विस्तृत सर्वे करा कर निदान करना, लखनऊ नगर निगम को महिला/छात्राओं के लिए सुरक्षित बनाना प्रमुख एजेंडा। सपा महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने किया नामांकन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की लखनऊ नगर निगम के लिये महापौर पद की प्रत्याशी पूर्व पत्रकार व समाजसेवी वंदना मिश्रा ने समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के के साथ आज लखनऊ नगर निगम में सपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया। इससे पूर्व सपा नेत्री वंदना मिश्रा का जिला कार्यालय में सपा नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, विधायक फरीद अहमद किदवई, रविदास मेहरोत्रा,अरमान खान अभिषेक मिश्रा विजय यादव पूजा शुक्ला लखनऊ विवि के प्रोफेसर डॉ रमेश दीक्षित अतहर हुसैन इमरान अहमद सहित ज़िला महानगर के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और बुके देकर स्वागत किया। सपा नेत्री वंदना मिश्रा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सहित जिले और महानगर के नेतृत्व का धन्यवाद जताया और कहा कि इस महापौर के चुनाव में उनका लक्ष्य लखनऊ नगर निगम को कैसे महिलाओं और छात्राओं के लिए अधिक सुरक्षित बनाया जाए इस पर उनका पूरा जोर रहेगा।

सपा महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने किया नामांकन

वंदना मिश्रा ने अपने संबोधन में आगे कहा कि पिछले 20 सालों में नवाबो का शहर बेहिसाब बढ़ा है। पर उस अनुपात में नागरिक सुविधाएं नही बढ़ी हैं। इस समस्या के निवारण के लिए वो आईआईटी सहित इस क्षेत्र से संबंधित अन्य प्रोफेशनल्स से शहर का एक विस्तृत वैज्ञानिक सर्वे कराकर, उनके निवारण हेतु एक ब्लू प्रिंट बनवा कर शहर को नागरिक सुविधाओं में देश मे अग्रणी बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। इसके अलावा गोमती को कैसे स्वच्छ बनाया जाए, ड्रेनेज को और कैसे वैज्ञानिक तरीके से जोड़ते हुए और उसके निकासी वाले पानी का शोधन करके गोमती में डाला जाए ताकि गोमती को उसके पुराने स्वरूप में लौटाया जा सके। लखनऊ नगर निगम को हरियाली युक्त करना, साफसफाई सहित कूड़ा प्रबंधन को और मजबूत करना, मानसून पूर्व नालों की सफाई और नालों को अतिक्रमण मुक्त करना, नालों की सिल्ट निकासी नियमित करवाना उनकी प्राथमिकताओं में से एक होगा। ताकि शहर को जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े।

उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम द्वारा संचालित प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय को और सुविधाओं से सम्पन्न करना उनकी प्राथमिकताओं में एक है ताकि छात्र छत्राओं को पढ़ने का एक बेहतर माहौल मिल सके। एक नया छात्राओं के लिए डिग्री कालेज खुलवाना, हर वार्ड में एक सार्वजनिक पुस्तकालय बनवाना भी इनमें शामिल है। लखनऊ नगर निगम में पिछले 25-30 सालों से महापौर के पद पर भाजपा काबिज है। देश और प्रदेश में भी भाजपा का राज है पर सूबे की राजधानी लखनऊ आज भी मूलभूत नागरिक सुविधाओं के अभाव में जी रही है। भाजपा ने अपने शासनकाल में सिर्फ शोशेबाजी की है, और पीआर के दम पर जनता को सिर्फ सपनीले वादे किए है। पर उनको ज़मीन पर नही उतारा है।

हम अपनी पार्टी की तरफ से लखनऊ की जनता को आश्वस्त करते है कि हम अपने द्वारा किये गए वादों को पूरा करेंगे और एक ऐसी व्यवस्था भी देंगे जहां लोगो की समस्याओं के निवारण हेतु एक सुगम सिंगल विंडो जवाबदेह सिस्टम का भी निर्माण हो ताकि लोगो को तुरंत राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों घरों के फर्जी सर्वे करवा कर जो हाउस टैक्स बढ़ाया गया है उसको भी निरस्त कर उसमें हुए फर्जीवाड़े की जांच कराएंगे। साथ ही साथ लखनऊ जो मोहब्बत, आपसी भाईचारे और कौमी एकता की लिए जाना जाता था जो उसका पुराना स्वरूप था, उसको लौटाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि कभी विलियम रसेल ने 1857 के ग़दर के दौरान लखनऊ को लंदन, फ्रांस सहित कई देशों के शहरों से बेहतर बताया था, पर भाजपा के राज आज लखनऊ बदहाल है। लखनऊ उसी पुरानी रंगत में लौटाना ही मेरी प्रमुख प्राथमिकता होगी। सपा महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने किया नामांकन