सुभासपा भाजपा गठबंधन में शामिल

108
भाजपा मोह दलितों पिछडों का करेगा बंटाधार..!
भाजपा मोह दलितों पिछडों का करेगा बंटाधार..!

यूपी की राजनीति से जुड़ी सबसे बड़ी खबर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भाजपा गठबंधन में शामिल। लगातार चल रही खबरों पर लगा विराम। 18 तारीख को एनडीए गठबंधन की बैठक में शामिल होगी सुभासपा। ओमप्रकाश राजभर ने बेटे अरविंद राजभर के साथ अमित शाह से की मुलाकात। गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद आधिकारिक तौर पर गठबंधन का ऐलान। सुभासपा भाजपा गठबंधन में शामिल

NDA में शामिल होने के बाद ओपी राजभर ने पहली प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी पर भी टिप्पणी की।राजभर ने कहा- 14 तारीख को दिल्ली में अमित शाह से मुलाकत हुई और एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया। दोनों दल के आने से एनडीए मजबूत होगा।उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री,यूपी के सीएम का शुक्रिया करते हुए कहा- हम उनके अभारी हैं। विपक्षी दलों का नाम लिए बिना राजभर ने कहा- उधर से हमने बात करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। राजभर ने कहा- हम कभी झूठ नहीं बोलते है।अब यूपी में लड़ाई नाम की कोई चीज नहीं है।

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सपा को एक के बाद एक झटके लगते नजर आ रहे हैं। पहले विधायक दारा सिंह चौहान ने सपा से इस्तीफा दे दिया तो वहीं अब सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर का भी भाजपा के साथ जाना तय हो गया है। दरअसल, चर्चा है कि ओपी राजभर ने भाजपा के बड़े नेताओ से दिल्ली में मुलाकात की है, जहां कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। गाजीपुर सीट से ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर सुभासपा के टिकट पर उप चुनाव लड़ेंगे। यहां भाजपा उन्हें समर्थन दे सकती है।ओपी राजभर के भी यूपी सरकार में मंत्री बनने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि ओपी राजभर लखनऊ में भाजपा के साथ जाने का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। सुभासपा भाजपा गठबंधन में शामिल