सांसदों का निलंबन लोकतंत्र विरोधी-अनूप संडा

57
सांसदों का निलंबन लोकतंत्र विरोधी-अनूप संडा
सांसदों का निलंबन लोकतंत्र विरोधी-अनूप संडा
विनोद यादव
विनोद यादव


142 सांसदों के निलंबन के विरोध में सड़क पर उतरी सपा,कांग्रेस और आप। सांसदों का निलंबन लोकतंत्र विरोधी।

सुल्तानपुर। गैर लोकतांत्रिक ढंग से सांसदों के निलंबन पर पहली बार सुल्तानपुर की सड़कों पर इंडिया गठबंधन के राजनैतिक दलों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस- समाजवादी पार्टी और आप ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर प्रधानमंत्री मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए। संयुक्त रूप से विपक्षी दलों के प्रदर्शन ने आज प्रशासन की नींद उड़ा दी थी।तीनों पार्टियों ने राष्ट्रपति को संबंधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंपा है।सपा प्रवक्ता व पूर्व विधायक अनूप संडा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और तानाशाही रवैये को चला रही है। विपक्ष के 142 से ज्यादा सांसदों को अपनी आवाज उठाने के जुर्म में सदन से निलंबित किया गया। ये सांसद अपने-अपने क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधत्व करते हैं। सांसदों का निलंबन लोकतंत्र विरोधी-अनूप संडा


उनका निलंबन करके भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कुठाराघात करने का काम किया है। उसके विरोध में इंडिया गठबंधन के समस्त घटक दलों ने मिलकर के राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजकर के मांग की है कि सरकार की निरंकुश और तानाशाह गतिविधियों पर रोक लगाए। इसके साथ ही उन सांसदों को बहाल कराए जिनका निलंबन किया गया है।उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लगातार इस भाजपा सरकार की अलोकतांत्रिक नीतियों के खिलाफ, सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ और सरकार जो पूंजीपतियों को संरक्षण देकर के गरीबों-मजदूरों और किसानों के साथ कुठाराघात कर रही। हम उन सवालों को लेकर के जनता के बीच में जाते रहेगे।इस क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि 148 सांसदों का निलंबन सरकार ने अपनी तानाशाही दिखाते हुए गलत ढंग से किया है। एक सवाल पूछने पर इतनी बड़ी कार्रवाई की गई। आज उसके खिलाफ इंडिया गठबंधन के सभी दल के लोग सड़क पर उतरे हैं।

हम लोगों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा है कि सरकार को निर्देशित करें कि सरकार अपनी कार्यशैली में सुधार लाए। आज हुए प्रदर्शन में कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर कांग्रेसी और सपाई और आप आदमी पार्टी के पदाधिकारी धरने पर बैनर पोस्टर लेकर बैठे। प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट खोलने का दबाव बनाया। वही कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से प्रशासनिक गाड़ियों का आवागमन रुका रहा। भारी संख्या में तैनात पुलिस बल और नेताओं में नोंक-झोंक भी हुई।धरना प्रदर्शन में सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक राणा ,सलाउद्दीन, पूर्व विधायक अनूप संडा,पूर्व विधायक भगेलू राम, पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय, एड् देवता दीन निषाद, अशोक वर्मा, विधायक ताहिर खां, धर्मेंद्र राजू,शनी यादव सहित सपा ,कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने जम कर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध व्यक्त किया। सांसदों का निलंबन लोकतंत्र विरोधी-अनूप संडा