गरीब खुशहाल होगा तभी देश तरक्की करेगा-रामचंद्र यादव

101
गरीब खुशहाल होगा तभी देश तरक्की करेगा-रामचंद्र यादव
गरीब खुशहाल होगा तभी देश तरक्की करेगा-रामचंद्र यादव

पंकज सिंह

अयोध्या/रूदौली। गरीब का अपना कोई धर्म और जाति नहीं होता है हर गरीब को उसका हक़ हकूक दिलाना। आज नरौली में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रुदौली विधायक राम चंद्र यादव नें बताया कि, आज के कार्यक्रम में180 गरीब बेटियों की शादी संपन्न हुई। आचार्य शैलेन्द्र दुबे के साथ आए हुए 11 ब्राह्मणों नें हिन्दू रीति रिवाज और मौलाना नें मुश्लिम रीति रिवाज से निकाह पढ़ाया। कार्यक्रम को पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रेस यादव नें कहा कि आज बेटियाँ बाप से परायी हो रहीं है। पति के घर को अपना घर और वहां के सुख दुख कि सहभागी बने। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी.रणविजय सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी अंकुर यादव, बी.डी.ओ. रुदौली अखिलेश गुप्ता, BDO मवई अनुपम वर्मा, ADO/ISB भगवानदीन, किशोरी लाल भारती, ADO स.क. रवीश मिश्रा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश मिश्रा, JE नरेन्द्र मौर्या, कुलदीप मौर्या,, अखिलेश रावत, पूर्व प्रधान श्रवन दूबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम भवन रावत, निर्मल शर्मा जिला उपा. किसान मोर्चा सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाओ हजारों की भीड़ थी।