देश में हैं चार जातियां-गरीब,किसान,महिला व युवा-उपमुख्यमंत्री

83
देश में हैं चार जातियां-गरीब,किसान,महिला व युवा-उपमुख्यमंत्री
देश में हैं चार जातियां-गरीब,किसान,महिला व युवा-उपमुख्यमंत्री

गरीबों के सपने साकार करने का कार्य कर रही डबल इंजन की सरकार। यूपी में आई विकास की बहार, मोदी व गुजरात मॉडल लागू। 01 अप्रैल 2023 से प्राइवेट नलकूपों के बिजली बिल का भुगतान करेगी सरकार। अगड़ा, पिछड़ा व अनुसूचित वर्ग की त्रिवेणी है सरकार। उप मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया 347.981 लाख रुपए की 16 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व 185.726 लाख रुपए की 36 परियोजनाओं का शिलान्यास। मोदी की गारंटी गरीबों, वंचितों को मिलेगा योजनाओं का लाभ। देश में हैं चार जातियां -गरीब, किसान, महिला व युवा। देश में हैं चार जातियां-गरीब,किसान,महिला व युवा-उपमुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बदायूं जिले के बिल्सी में आयोजित जनसभा में कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों के सपने साकार करने का कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में मोदी मॉडल व गुजरात मॉडल लागू किया गया है यूपी में विकास की बहार आई है। 01 अप्रैल 2023 से प्राइवेट नलकूप का बिजली का बिल भी सरकार द्वारा भुगतान किया जाएगा। यह सरकार अगड़ा पिछड़ाव अनुसूचित वर्ग की त्रिवेणी है। उन्होंने 347.981 लाख रुपए की 16 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व 185.726 लाख रुपए की 36 परियोजनाओं का शिलान्यास बटन दबाकर किया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराए, 52 करोड लोगों का प्रधानमंत्री जनधन योजना अंतर्गत बैंक खाते खुलवाये, 12 करोड लोगों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए, शौचालय बनवाए, गरीबों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाया।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है तथा डबल इंजन की सरकार गरीबों के सपने साकार करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मोदी जी की गारंटी है कि जिन लोगों को आवास व योजनाओं का लाभ नहीं मिला है उनको भी लाभ अवश्य दिलाया जाएगा।


प्रधानमंत्री ने कहा है कि ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा लूटने वाले से एक-एक पैसे की वसूली की जाएगी। यह मोदी जी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि 80 करोड लोगों को 03 साल से नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा। अयोध्या में जो राम मंदिर बनाया जा रहा है ,वह राष्ट्र मंदिर है और हर एक व्यक्ति ने अपना योगदान इसके निर्माण के लिए दिया है,। इस प्रकार का उदाहरण दुनिया में और कहीं देखने को नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मोदी मॉडल व गुजरात मॉडल लागू किया गया है। यूपी में विकास की बहार बह रही है। उन्होंने कहा कि पहले बिजली कुछ घंटे ही मिलती थी आज की सरकार में बिजली जाती नहीं है। 01 अप्रैल 2023 से प्राइवेट नलकूप का बिजली का बिल भी सरकार द्वारा भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद बदायूं में 358000 रुपए लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को दो 2000 रुपए की तीन किश्त कुल 6000 रुपए प्रतिवर्ष दिया जा रहा है।


सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास व सबका विश्वास पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार अगड़ा पिछड़ा व अनुसूचित वर्ग की त्रिवेणी है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के चार स्तंभ है व देश में चार जातियां हैं जिसमें देश का गरीब, देश का युवा, देश की महिला व किसान है। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बच्चों को यूनिफॉर्म के लिए 1200 रुपए दिए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि सरकार का मतलब है कि जो जरूरत है ,उसको पूरा करो। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने दुनिया में फंसे भारतीयों को वापस देश में लाए। साथ ही उत्तराखंड की टनल में फंसे लोगों को भी सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते हैं ।। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


भारत ने चांद पर तिरंगा फहराया और ऐसा कार्य अमेरिका, रूस व चीन आदि देश भी नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि कोरोना कल में लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास या अन्य किसी भी योजना में भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी दशा में माफ नहीं किया जायेगा।सरकार ने स्वयं सहायता समूह को बल देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जनपद बदायूं में करीब 20000 स्वयं सहायता समूह है जिसमें लाखों महिलाएं जुड़ी हुई हैं और वह आत्मनिर्भर बन रही हैं। सरकार एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज, एक मंडल एक विश्वविद्यालय,एक जनपद एक उत्पाद, एक जनपद कई राजमार्ग, एक जनपद में कई राष्ट्रीय मार्ग जहां सेतु नहीं वहां सेतु बनाने का कार्य किया जा रहा है ,जहां बिजली नहीं है, वहां बिजली पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री सहकारिता बी एल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। केन्द्र सरकार के साढ़े नौ साल में जितने विकास कार्य हुए हैं उतने पूर्व में कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनधन योजना अंतर्गत 52 करोड़ बैंक खाता खोले गए। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, सौभाग्य योजना आदि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। 80 करोड लोगों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया गया जो कि आगामी वर्षों में भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा की नीति आयोग द्वारा किए गए सर्वे में पता चला है कि 3 करोड़ 41 लाख लोगों को सरकार के कार्यकाल में गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले का भारत निराशाजनक था। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया। उनकी आय बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। एमएसपी को बढ़ाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में प्रत्येक किसान के खाते में 6000 रुपए प्रति वर्ष दिए जा रहे हैं।


बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि वह जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कुछ मांगे भी रखी।इससे पूर्व जनसभा स्थल आगमन पर उप मुख्यमंत्री का स्वागत जनप्रतिनिधियों व अन्य गणमान्य लोगों, संस्थाओं आदि द्वारा मुकुट पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर किया गया। उन्हें महात्मा बुद्ध व बाबा साहब आदि की प्रतिमाएं भी भेंट स्वरूप दी गई। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, दुर्ग्विजय सिंह शाक्य, राजीव कुमार गुप्ता, सांसद बदायूँ संघमित्रा मौर्य, सांसद आँवला धर्मेंद्र कश्यप, बिल्सी विधायक/कार्यक्रम संयोजक हरीश शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, एमएलसी वागीश पाठक, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद पटेल, बिल्सी चेयरमैन ज्ञानवती सागर, चेयरमैन कछला जगदीश लोनिया, ब्लॉक प्रमुख अम्बियापुर रेखा देवी भारती, ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य आदि अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ीसंख्या में आमजन व किसान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर श्रीवास्तव ने किया। देश में हैं चार जातियां-गरीब,किसान,महिला व युवा-उपमुख्यमंत्री