मोदी मंत्रिपरिषद में जल्द होंगे बड़े फेरबदल

99

2023 में नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में होने हैं। माना जा रहा है कि कुछ मंत्रियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर हटाया भी जा सकता है। मोदी 2.0 कैबिनेट में आखिरी बार फेरबदल 7 जुलाई 2021 को हुआ था, जिसमें कुछ प्रमुख नामों समेत 12 मंत्रियों को हटा दिया गया था।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जल्दी ही फेरबदल होने वाला है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट सत्र से पहले ऐसा कर सकते हैं। इस संभावित फेरबदल को इस साल विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि 2023 में नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके अलावा 2024 में लोकसभा चुनाव भी है। अनुमान है कि फेरबदल 14 जनवरी के बाद होगा और इसके लिए हटाए जाने वाले मंत्रियों और उनकी जगह लेने वाले नए चेहरों की लिस्ट तैयार हो चुकी है।

read more-आत्महत्या को मजबूर किसान

गौरतलब है कि 14 जनवरी के बाद खरमास खत्म हो रहा है और धार्मिक मान्यता के मुताबिक खरमास के बाद ही शुभ कार्य किए जाते हैं। बताया जा रहा है कि फेरबदल में कई पहलुओं का ध्यान रखा जाएगा। इसके तहत सामाजिक समीकरणों के हिसाब से उपयोगी सांसदों को मंत्रिपरिषद में जगह दी जाएगी और हटाए जाने वाले मंत्रियों को पार्टी संगठन के काम में लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल 8 जून, 2021 को हुआ था। तब 12 मंत्रियों को हटा कर नए चेहरे शामिल किए गए थे। इस बार भी लगभग इतने मंत्री हटाए जाने का अनुमान है। इस बार ज्यादातर नए चेहरे लोकसभा सदस्यों में से लिए जाएंगे। इस बार के फेरबदल में महिलाओं के साथ दलित और आदिवासी वर्ग के सांसदों को ज्यादा तरजीह दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।