राहुल से लगा भाजपा को अंडरकरंट

108

राहुल ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘कांग्रेस-भाजपा के एक होने’ संबंधी बयान को लेकर उन पर पलटवार करते हुए कहा कि देश की राजनीति में भाजपा के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय स्तर पर वैचारिक धुरी कांग्रेस है तथा वह इस वैचारिक लड़ाई में जीतेगी।

राहुल गांधी ने देश में भारतीय जनता पार्टी के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर ‘अंडरकरंट’ (माहौल) होने का दावा किया और कहा कि देश को वैकल्पिक दृष्टिकोण देने के लिए विपक्ष को एकजुट होना होगा।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘कांग्रेस-भाजपा के एक होने’ संबंधी बयान को लेकर उन पर पलटवार करते हुए यह भी कहा कि देश की राजनीति में भाजपा के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय स्तर पर वैचारिक धुरी कांग्रेस है तथा वह इस वैचारिक लड़ाई में जीतेगी।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि विपक्षी दलों को एक दूसरे का सम्मान करना है।अगर विपक्ष एक दृष्टिकोण के साथ प्रभावी ढंग से खड़ा होगा, तो भाजपा के लिए चुनाव जीतना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

परंतु विपक्ष को प्रभावी ढंग से समन्वय बनाना पड़ेगा और विपक्ष को वैकल्पिक दृष्टिकोण के साथ लोगों के साथ जाना होगा। भाजपा के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर अंडरकरंट है।

राहुल गांधी ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होने कहा है कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को कांग्रेस स्वीप करेंगी।

read more- वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना के साथ शुरू होगा जी-20 सम्मेलन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य देश को वैकल्पिक दृष्टिकोण देने का है।

भारत जोड़ो यात्रा’ से विपक्ष के प्रमुख नेताओं के दूर रहने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि विपक्ष के नेता हमारे साथ खड़े हैं…आज के हिंदुस्तान में राजनीतिक मजबूरी और दूसरी मजबूरियां होती हैं। मैं टिप्पणी नहीं करूंगा कि कौन आ रहा है, कौन नहीं आ रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा’ के दरवाज़े खुले हुए हैं, उसे हम किसी के लिए बंद नहीं करना चाहते।अखिलेश जी, मायावती और बहुत सारे लोग हैं, जो मोहब्बत का हिंदुस्तान चाहते हैं। उनके साथ रिश्ता तो है। उनके साथ वैचारिक, भारत जोड़ने और नफ़रत को मिटाने का रिश्ता है।’’

अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, ‘‘यह पूरे देश को पता है कि भाजपा और कांग्रेस एक हो नहीं सकते। अगर भाजपा और कांग्रेस एक होते तो नरेंद्र मोदी ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ की बात कभी नहीं करते…अखिलेश जी की भी जगह है। उनको बोलने का विकल्प मिलना चाहिए।

Read More – योगी सरकार में मिलेगा अब नल से जल

चीन,महंगाई,बेरोजगारी, यात्रा का अनुभव को लेकर सवालों का जवाब दिया। राहुल ने कहा की भाजपा और आरएसएस को वो अपना गुरु मानते है।भाजपा,आरएसएस को उनकी आलोचना और तीव्र तरीके से करना चाहिए, इससे उन्हे ताकत मिलती है।भारत जोड़ो यात्रा उनकी सोच से ज्यादा सफल रही है।राहुल ने कहा की चाहे मायावती हो या अखिलेश सभी मुहब्बत का हिंदुस्तान चाहते है, कोई भी नफरत का हिंदुस्तान नही चाहता। राहुल ने कहा की उनकी नजर में यात्रा का उद्देश्य भारत को नए तरीके से सोचने वैकल्पिक विजन देना है।

अब यह तरकीब वाली राजनीतिक लड़ाई नहीं रही। वो समय चला गया कि कुछ दल साथ आएं और समूह बनाकर भाजपा को हरा दें। अब हिंदुस्तान का पूरा संस्थागत ढांचा एक विचारधारा के हाथ में है। अब उनको हराने के लिए एक विचारधारा की ज़रूरत है।विपक्ष का बहुत सम्मान करता हूं। अगर आप समाजवादी पार्टी को देखें तो उनके पास राष्ट्रीय विचारधारा नहीं है। उनकी उत्तर प्रदेश में जगह है और शायद उन्हें अपने इसी जगह की रक्षा करनी है, इसलिए (साथ) नहीं आए।सपा का विचार केरल, कर्नाटक में नहीं चलेगा, बिहार में नहीं चलेगा। मुख्य वैचारिक रूपरेखा कांग्रेस ही दे सकती है, लेकिन ज़रूरी है कि विपक्षी दल एक दूसरे का सम्मान करें।

भारत जोड़ो यात्रा