UP राज्यसभा चुनाव के परिणाम घोषित

149
UP राज्यसभा चुनाव के परिणाम घोषित
UP राज्यसभा चुनाव के परिणाम घोषित

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के परिणाम घोषित। 8 सीटों पर BJP, 2 सीटों पर सपा प्रत्याशी विजयी। BJP के RPN सिंह और सुधांशु त्रिवेदी चुनाव जीते। BJP के चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह चुनाव जीतीं। अमरपाल मौर्य,संगीता बलवंत, नवीन जैन चुनाव जीते। भाजपा के 8वें प्रत्याशी संजय सेठ भी चुनाव जीते। सपा से जया बच्चन, रामजी लाल सुमन चुनाव जीते। सपा के तीसरे प्रत्याशी आलोक रंजन चुनाव हारे। राज्यसभा की 10 सीटों पर 11 प्रत्याशी मैदान में थे।

यूपी में सपा के 7 विधायकों ने NDA को वोट दिया है। ये विधायक राकेश पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, मनोज पांडेय, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य हैं। यूपी में 8 सीटें भाजपा ने जीतीं जबकि सपा ने 2 सीटें जीतीं।

ब्यूरो निष्पक्ष दस्तक

लखनऊ। राज्यसभा के ल‍िए उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर हुए चुनाव के पर‍िणाम सामने आ गए हैं। राज्‍यसभा चुनाव में यूपी से भाजपा के सभी आठों प्रत्‍याशि‍यों ने जीत दर्ज की है। वहीं, दो सीटों पर सपा प्रत्याशी विजयी हुए हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “आज हमारे सभी आठों प्रत्याशी जीते हैं। मैं सभी को बधाई देता हूं और सपा के भी दो प्रत्याशी जीते हैं तो उन्हें भी मैं बधाई देता हूं।”

राज्‍यसभा चुनाव में किसे क‍ितने वोट म‍िले..?

सुधांशु त्रिवेदी- 38 वोट,आरपीएन सिंह- 37,तेजवीर स‍िंह- 38 वोट,नवीन जैन- 38 वोट,रामजी लाल- 37 वोट,साधना सिंह- 38 वोट,संगीता बलवंत – 38 वोट,अमरपाल मौर्य- 38 वोट,आलोक रंजन- 19 वोट,जया बच्चन- 41 वोट। सबसे अधिक वोट सपा उम्मीदवार जया बच्चन को 41 मिले हैं। इसके साथ ही सपा के दूसरे उम्मीदवार रामजी लाल सुमन को 40 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ को 29 वोट मिले हैं, जिनकी दूसरी वरीयता के आधार पर जीत हुई है। 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में थे। आठवें प्रत्याशी के रूप में भाजपा ने संजय सेठ को उतारकर मुकाबला दिलचस्प कर दिया था। बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ ने जीत के प्रति आशान्वित होने की बात कही थी। राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग की खबर ने अखिलेश यादव के माथे पर बल ला दिया था। चिंता की लकीरें चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थीं।

सपा के कई विधायकों ने पाला बदलकर एनडीए को वोट किया।सपा के चाचा शिवपाल सिंह यादव की सख्त चेतावनी का भी बागियों पर असर नहीं हुआ। बता दें कि 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में होने से कांटे की टक्कर हो गई थी। आठवें प्रत्याशी के रूप में भाजपा ने संजय सेठ को मैदान में उतारकर मुकाबला दिलचस्प कर दिया था। सुभासपा भी क्रॉस वोटिंग रोकने में नाकाम रही। 6 विधायकों में से 5 ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिलाया था। सुभासपा के एक विधायक का वोट सपा के खेमे में चला गया। हालांकि ओम प्रकाश राजभर ने एनडीए के प्रति एकजुटता दर्शाता हुएभाजपा के पक्ष में वोट देने की बात कही। राज्यसभा चुनाव में कुल 395 वोट पड़े थे। भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ ने जीत के प्रति आशान्वित होने की बात कही थी। मतदान की पूर्व संध्या पर डिनर डिप्लोमेसी के जरिए अंकगणित को दुरुस्त करने का दांव खेला गया था। क्रॉस वोटिंग ने सपा का विधानसभा में गणित बिगाड़ दिया।