कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो-अखिलेश

65
झूठे मुकदमें दर्ज कराने में विश्व रिकॉर्ड बना रही भाजपा
झूठे मुकदमें दर्ज कराने में विश्व रिकॉर्ड बना रही भाजपा

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अपराध, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। भाजपा सरकार अपराध नहीं न्यूज कंट्रोल करती है। यूपी में बहन-बेटियों के साथ आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई बढ़ती गयी। खेती का लागत मूल्य बढ़ गया। किसानों को फसलों की कीमत नहीं मिली।आज वाराणसी दौरे में सर्वप्रथम संकट मोचन मंदिर के महंत विश्वम्भर नाथ मिश्र की माताजी को श्रद्धांजलि देने के साथ शोकाकुल परिवार से संवेदना व्यक्त की। पूर्व विधायक पूनम सोनकर के पुत्र एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल के पुत्र के विवाह में सम्मिलित हुए और वर वधू को आशीर्वाद दिया। बाद में उन्होंने मीडिया से वार्ता की। कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो-अखिलेश

भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल में आर्थिक तंगी और गरीबी के कारण एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर ली। गांवों में 90 फीसदी नौजवान बेरोजगार है। भाजपा सरकार ने नौजवानों को नौकरियां नहीं दी। जिनकी नौकरियां थी उसे छीन लिया। बेरोजगारी की स्थिति भयावह है। मजबूर होकर यूपी का नौजवान काम की तलाश में युद्धग्रस्त देश जाने पर मजबूर है। जो लोग ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की बात करते हैं उन्होंने नौजवानों को डिलीवरी ब्यॉय बना दिया है। क्या भाजपा सरकार के पास नौजवानों के लिए यही रोजगार है। भाजपा के पास महंगाई, बेरोजगारी पर कोई जवाब नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ईडी, सीबीआई, आईटी आदि केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। लोकतंत्र की हत्या कर रही है। संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और संविधान को मानती है। लेकिन भाजपा सत्ता के लिए किसी हद तक जा सकती है। सत्ता में बने रहने के लिए बेईमानी की सारी हदें पार कर दी है। भाजपा सरकार देश की जनता को बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के संविधान के अनुसार हक और सम्मान नहीं देना चाहती है। सत्ता में बैठे लोग संविधान के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। गठबंधन का प्रत्याशी जीत के आधार पर तय होगा। इंडिया गठबंधन जीत का गठबंधन है। जो जीतने की स्थिति में होगा उसे टिकट मिलेगा। देश की जनता भी यही चाहती है। जो जीत सके वहीं प्रत्याशी मैदान में आये। चण्डीगढ़ में किस तरह लोकतंत्र की हत्या हुई। सभी ने देखा। भाजपा इसी तरह से सभी चुनावों में बेईमानी करती है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए जनता को एकजुट होकर भाजपा सरकार को हटाना होगा। कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो-अखिलेश