अखिलेश यादव ने लोहिड़ी और मकर संक्रान्ति पर्व की दी बधाई

126

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोहिड़ी और मकर संक्रान्ति पर्व पर बधाई देते हुए सभी देशवासियों के सुखसमृद्धि की कामना की है। श्री यादव ने कहा कि ये दोनों पर्व सामूहिक रूप से परस्पर सहयोग और सौहार्द के साथ मनाए जाते हैं।

लोहिड़ी खेतों से निकल कर घर के आंगन में सुख-समृद्धि बिखेरने वाला त्योहार है।मकर संक्रान्ति पर्व भी इसी तरह धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना को पुष्ट करता है। इस पर्व से कृषि जीवन की तमाम उम्मीदें एवं खुशियां भी जुड़ी हैं।