किसान विरोधी कानून के खिलाफ भारत बन्द को कांग्रेस का समर्थन

92

 

भाजपा सरकार द्वारा पारित किये गये तीन किसान विरोधी कानून के खिलाफ अ0भा0 किसान संघर्ष समन्वय समिति/किसान संगठनों द्वारा आयोजित भारत बन्द को उ0प्र0 कांग्रेस ने दिया व्यापक समर्थन। पूरे प्रदेश में जगह-जगह हर जनपद में कांग्रेसजनों ने किसान संगठनों के साथ मिलकर काले कानून का किया विरोध।

  • बृजेन्द्र कुमार सिंह

लखनऊ, केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा तानाशाही तरीके से किसान विरोधी तीन कृषि कानून पारित किये जाने के विरोध में पूरे प्रदेश में किसान संगठन आन्दोलित हैं। आज अ0भा0 किसान संघर्ष समन्वय समिति/किसान संगठनों द्वारा किये गये देशव्यापी भारत बन्द को उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी ने पूरे प्रदेश में व्यापक पैमाने पर अपना समर्थन दिया और किसानों के इस भारत बन्द कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी ताकत लगायी। उ0प्र0 में भारत बन्द आन्दोलन पूरी तरह सफल रहा।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर अ0भा0 किसान संघर्ष समन्वय समिति/किसान संगठनों द्वारा घोषित भारत बन्द को जनपद लखनऊ में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में औरंगाबाद, बिजनौर, चंद्रावल एवं खुजौजी में बाजार एवं दुकानें बंद कराकर भारत बंद का समर्थन किया। उनके साथ श्यामबिहारी पाण्डेय, राम कुमार, शिवरतन सिंह, अकरम खान, मो0 अकबर खान आदि तमाम कांग्रेसजन शामिल रहे। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान के नेतृत्व में ऐशबाग स्थित हैदरगंज मार्केट को बंद कराया गया। उनके साथ डा0 शहजाद आलम, पूर्व पार्षद के0के0 शुक्ला, रईस अहमद, के0डी0 अवस्थी, योगेश्वर सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

जनपद अलीगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला युवक कांग्रेस के तत्वावधान में भारत बन्द का समर्थन किया गया। इस मौके पर चै0 सुरेन्द्र सिंह, पं0 कपिल शर्मा, अनवर अकील सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे। लखीमपुरखीरी में जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, संगठन प्रभारी सहजेन्द्र दीक्षित, शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी सहित भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने चक्का जाम और दुकानें बन्द कराकर भारत बन्द का समर्थन किया।

शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय द्वारा शास्त्री पार्क से सुभाष पार्क तक जुलूस निकालकर भारत बन्द का समर्थन किया। किसान कांग्रेस के मध्य जोन के अध्यक्ष तरूण पटेल के नेतृत्व में रायबरेली में किसान कांग्रेस द्वारा किसान जन जागरण-अभियान के तहत एक दिवसीय उपवास शहीद स्मारक मुंशीगंज पर किया और भारत बन्द का जोरदार समर्थन किया।