जिला परिषद के 32 वार्डों में 200 भाजपाईयों ने दावेदारी जताई

164

भाजपा के पूर्व देहात जिला अध्यक्ष सारस्वत ने दो वार्डों से टिकिट मांगा। जबकि पूर्व जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा और उनके पति भंवर सिंह पलाड़ा व बेटे शिवराज ने भी दावेदारी जताई। पहाडिय़ा भी मैदान में।25 वर्ष बाद सामान्य वर्ग का पुरुष भी जिला प्रमुख बन सकता है।

अजमेर, अजमेर की जिला परिषद के 31 वार्डों के भाजपा के दावेदारों का पैनल तैयार करने के लिए 3 नवम्बर को दोपहर दो बजे अजमेर के श्रीनगर रोड स्थित होटल दाता इन में जिला समन्वय समिति की बैठक होगी। भाजपा के देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा ने बताया कि समिति की बैठक में वार्डवार उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जाएगा। इस पैनल को चार नवम्बर को प्रदेश कार्यालय भेजा जाएगा। समिति की बैठक में सांसद सभी विधायक एवं समन्वय सिमति के सदस्य भाग लेंगे। इससे पहले पंचायत समिति स्तर पर बनाई गई समिति में प्राप्त आवेदनों के अनुरूप अपना पैनल तैयार किया है।

भूतड़ा ने बताया कि इस बार भाजपा के कार्यकर्ताओं में पंचायतराज के चुनावों को लेकर जर्बदस्त उत्साह है। जिला परिषद में पिछले कई वर्षों से लगातार भाजपा का जिला प्रमुख बनता रहा है। इस बार भी जिला प्रमुख भाजपा का ही बनेगा। इस बार सामान्य वर्ग का पुरुष भी जिला प्रमुख बन सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 32 वार्डों के लिए करीब 200 भाजपा नेताओं ने दावेदारी जताई है। भाजपा के पूर्व देहात जिला अध्यक्ष प्रो.बीपी सारस्वत ने वार्ड संख्या 1 व 3 से दावेदारी जताई है। पूर्व जिला प्रमख पुखराज पहाडिय़ा ने वार्ड संख्या 2 से टिकिट मांगा है। इसी प्रकार पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा ने वार्ड संख्या 14 से उम्मीदवारी जताई है,तो उनके पति भंवर सिंह पलाड़ा ने वार्ड संख्या 1 व 2 से दावा ठोका है। उनके पुत्र शिवराज पलाड़ा ने वार्ड संख्या 19 व 20 से दावेदारी जताई है। पिछले दिनों भाजपा ने पंचायत समिति वार संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त किए थे।

जिला परिषद के वार्डों के आवेदन 2 नवम्बर तक संयोजकों को के पास ही रहे। सभी संयोजक तीन नवम्बर की बैठक में अपनी अपनी पंचायत समिति के वार्डों का पैनल प्रस्तुत करेंगे। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 1 से बीपी सारस्वत, भंवर सिंह पलाड़ा, महेन्द्र सिंह कड़ेल, प्रधान अशोक सिंह रावत, रमेश सिंह रावत, धोला सिंह रावत सहित 12 भाजपा नेताओं ने दावेदारी जताई है। वार्ड संख्या 2 में पुखराज पहाडिय़ा, भंवर सिंह पलाड़ा, बलदेव गुर्जर, शिवजी गुर्जर, मनोहर गुर्जर, सहित 15 भाजपा नेताओं ने दावा किया है। वार्ड संख्या 3 से बीपी सारस्वत, शिवराज सिंह चौधरी, त्रिलोक नामा, दिलीप पूनिया, प्रहलाद पूनिया सहित 12 भाजपाइयों ने टिकिट मांगा है। वार्ड संख्या 5 में रेखा गुर्जर, रतनी खटाना ने दावेदारी जताई है। वार्ड संख्या 6 में सूखा देवी, मीना तंवर, रामप्यारी, कृष्ण देवी, कमला देवी, सीता देवी सहित 8 महिलाओं ने प्रस्ताव किया है। वार्ड संख्या 7 में धोलाराम मेघवाल, किशोर सामरिया, राजेन्द्र बागड़ी, अमरचंद बंसीवाल, विनोद बंसीवाल, मुकेश सुअल सहित 12 जनों ने दावेदारी जताई है।

वार्ड संख्या 8 में संतोष, रुकमा देवी, धौली, ममता देवी, सुशीला, कोमल सोनी आदि ने दावेदारी जताई है। वार्ड संख्या 9 में मुकेश, उमाप्रकाश, कैलाश चंद व रजनी देवी दावेदार हैं। वार्ड संख्या 10 में नौसल, आशा, शायरी, सरोज आदि ने आवेदन किया है। वार्ड संख्या 11 में दिनेश कुमार, भोज राज, राजेश, पवन जीनगर, मिश्रीलाल सहित 8 ने दावा प्रस्तुत किया है। वार्ड संख्या 12 में मुकेश तंवर, सीता, शायरी, रुकमा, कमला देवी आदि ने दावेदारी जताई है। वार्ड संख्या 13 में शांति, सीमा आदि दावेदार है। वार्ड संख्या 14 में सुशील कंवर पलाड़ा, घीसी देवी, सुशील देवी आदि हैं। वार्ड संख्या 15 में प्रियंका चौधरी, लालचंद चौधरी, छोटी देवी आदि ने दावा प्रस्तुत किया है। वार्ड संख्या 16 में अम्बालाल धाकड़, शिमला धाकड़ आदि दावेदार है। वार्ड संख्या 17 में बजरंग टेलर, धनसिंह, सरोज गुर्जर आदि हैं।

वार्ड संख्या 18 में निरंजन चौधरी, रामस्वरूप गुर्जर आदि दावेदार हैं। वार्ड संख्या 19 में शिवराज पलाड़ा, महेन्द्र जोशी, माणकचंद जैन, कालूराम माली आदि दावेदार हैं। वार्ड संख्या 20 में बिदामी देवी कुमावत, शिवराज सिंह पलाड़ा गोविंद वैष्णव, भागचंद कुमावत दावेदार हैं। वार्ड संख्या 24 में हनुमान भादू, गिरधारीलाल अरड़का, सुरेश राव, विजय पौषक, दीपेन्द्र सिंह व ओम प्रकाश चौधरी। वार्ड संख्या 25 में हनुमान भादू, गणेश गुर्जर और प्रकाश चौधरी गोवर्धन चौधरी आदि हैं। वार्ड संख्या 26 में कंचन किरण, सुमन कंवर, लाडा देवी, बिदामी आदि दावेदार हैं। वार्ड 27 में कमलेश चौधरी, गौरा देवी, शारदा चौधरी आदि दावेदार हैं।