फ्लाई ओवर के निर्माण से ट्रैफिक के आवागमन में होगी सुगमता :राजनाथ सिंह

124

लखनऊ का शहीद पथ राजधानी और प्रदेश की लाइफ लाइन,आउटर रिंग रोड पर कार्य तेजी से जारी, जो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के जुड़ने से विकास का नया अध्याय लिखेगा।
फ्लाई ओवर के निर्माण से ट्रैफिक के आवागमन में सुगमता होगी,फ्लाई ओवर का निर्माण रिकाॅर्ड अवधि में पूरा हुआ।
सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेगा।आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को निःशुल्क इलाज की सुविधा मिली।

लखनऊ, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी राजधानी लखनऊ और प्रदेश के विकास के सम्बन्ध में सदैव तत्परता के साथ मार्गदर्शन देते हैं। फरवरी, 2020 में शौर्य और पराक्रम की गाथा को दर्शाता हुए ‘डिफेंस एक्स्पो’ का आयोजन राजधानी लखनऊ में किया गया, जिसमें 50,000 करोड़ रुपए निवेश के एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित हुए, जिन्हें जमीनी धरातल पर लाया जा रहा है। इनसे विकास और रोजगार की व्यापक सम्भावनाएं प्रबल होंगी।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री जी ने कहा कि इन फ्लाई ओवर का निर्माण रिकाॅर्ड अवधि में पूरा हुआ है। कुकरैल फ्लाई ओवर के बाद इन फ्लाई ओवर्स से विकास गतिविधियों को तेजी आएगी। इन दोनों फ्लाई ओवर्स के निर्माण से गुरु गोविन्द सिंह मार्ग, हुसैनगंज, बांसमण्डी चैराहा, नाका हिण्डोला चैराहा, चारबाग, डी0ए0वी0 काॅलेज, तालकटोरा एवं राजेन्द्र नगर तथा राजाजीपुरम, हैदरगंज, चैक, नक्खास, ऐशबाग, नाका हिण्डोला, मवैया, चारबाग, आलमबाग, आर0डी0एस0ओ0, आलमनगर, टूड़ियागंज एवं राजेन्द्र नगर की घनी आबादी में सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि आउटर रिंग रोड का कार्य भी तेजी से चल रहा है, जिसे दिसम्बर, 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

लोकार्पित किए गए फ्लाई ओवर्स के तहत तुलसीदास मार्ग (विक्टोरिया स्ट्रीट) पर हैदरगंज तिराहे से मीना बेकरी मोड़ तक 2-लेन उपरिगामी सेतु की लम्बाई 908.05 मीटर तथा कुल लागत लगभग 65 करोड़ रुपए है। इसी प्रकार, गुरु गोविन्द सिंह मार्ग पर हुसैनगंज चैराहा-बांसमण्डी चैराहा-नाका हिण्डोला चैराहा-डी0ए0वी0 काॅलेज के मध्य 3-लेन फ्लाई ओवर की लम्बाई 1527.88 मीटर तथा लागत लगभग 134 करोड़ रुपए है।