शोक

145

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर निवासी प्रतिष्ठित चिकित्सक डाॅ0 रजनीकांत श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।


लखनऊ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गोरखपुर निवासी प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ0 रजनीकांत श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि डॉ0 रजनीकांत श्रीवास्तव एक गुणी चिकित्सक के साथ-साथ कला, साहित्य एवं संस्कृति के सुधी अध्येता भी थे।

विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर उन्होंने समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनका निधन पूर्वांचल और चिकित्सा जगत की बड़ी क्षति है।मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिन्तकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।