हर्षोल्लास से मना अपर्णा का जन्मदिन

126

हर्षोल्लास से मना अपर्णा का जन्मदिन


लखनऊ। युवा नेत्री भाजपा अपर्णा यादव का जन्मदिन आज बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भाजपा युवा नेत्री एवं समाजसेविका अपर्णा यादव ने अपने कार्यकर्ताओं संग केक काटा और भंडारे (पूड़ी,सब्जी,छोला चावल) का अपने निवास विक्रमादित्य मार्ग पर वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से गुलदस्ता,राम दरबार के चित्र,मोमेंटो अन्य गिफ्ट भेंट किया।

यह भी पढ़ें -UP में शिक्षा क्षेत्र की असीम सम्भावना

अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश में एक सक्रिय राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की बहू हैं। उन्होंने प्रतीक यादव से शादी की है।अपर्णा यादव ने मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री पूरी की। उन्होंने भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय में नौ वर्षों तक शास्त्रीय संगीत में औपचारिक शिक्षा ग्रहण की है। वह ठुमरी की कला में विशिष्ट है। 2014 में जब उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की प्रशंसा की थी तब वे लाइमलाइट में आयी थीं आई हैं।

वर्ष 2018 में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें “उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान” से सम्मानित किया।


अपर्णा यादव के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं महिला नेत्री,कार्यकर्ता डॉक्टर एवं समाजसेवियों ने उपस्थित होकर उपहार देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विक्रमादित्य मार्ग अपना यादव जन्मदिन की बहुत सी होडिंग लगी हुई है। निज निवास से भंडारे के पंडाल तक अपर्णा यादव के जय कारो से पूरी गालियां गुज उठी। बधाई देने वालों गौरव सिंह,विवेक बालियान,हेम राज,सर्वेश सिंह,राघवेंद्र मिश्रा, संजीत धानुक,विशाल सिंह यादव,आनंद सिंह,अनुभव अस्थाना,उषा गोस्वामी, शशि पाठक,शिवम यादव,ओम कार चौसरिया, जय दीप, मोहित गुप्ता,कवल जीत सहित इत्यादि लोगों ने उपस्थित होकर अपर अपर्णा यादव को बधाई दी।

हर्षोल्लास से मना अपर्णा का जन्मदिन