उ0प्र0 विधान सभा के अध्यक्ष, हृदय नारायण दीक्षित सी0पी0ए0 इण्डिया रीजन की कार्यकारणी समिति में पुनः सदस्य मनोनीत।
लोक सभा के अध्यक्ष, ओम बिरला ने उ0प्र0 विधान सभा के अध्यक्ष, हृदय नारायण दीक्षित को सी0 पी0 ए0 इण्डिया रीजन की कार्यकारणी समिति में पुनः सदस्य मनोनीत किया है,उक्त कार्यकारणी समिति में उ0प्र0 विधान सभा के अध्यक्ष, के अतिरिक्त बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, अध्यक्ष, असम विधान सभा, हितेन्द्र नाथ गोस्वामी, प्रेम चन्द अगवाल, अध्यक्ष उत्तराखण्ड विधान सभा, डाॅ0 सी0पी0 जोशी, अध्यक्ष राजस्थान विधान सभा, विश्वेश्वर हेगड़े, अध्यक्ष, कर्नाटक विधान सभा को भी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है श्री दीक्षित ने लोक सभा के अध्यक्ष द्वारा पुनः मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया ।