01 अक्टूबर से मूल्य समर्थन योजना प्रारम्भ

119

उत्तर प्रदेश में 01 अक्टूबर, 2020 से मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत प्रारम्भ हो रही धान की खरीद।यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को कोई असुविधा न हो।आवश्यकतानुसार धान क्रय केन्द्र स्थापित करते हुए किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुसार उनकी उपज की खरीद की व्यवस्था की जाए।धान खरीद वर्ष 2020-21 हेतु धान काॅमन का समर्थन मूल्य 1,868 रुपए प्रति कुन्तल तथा ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 1,888 रुपए प्रति कुन्तल निर्धारितकुल 4,000 क्रय केन्द्र खोले जाएंगे।खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान क्रय 55 लाख मी0टन व आवक के दृष्टिगत अधिक क्रय किया जाएगा।


लखनऊ,
उत्तर प्रदेश में 01 अक्टूबर, 2020 से प्रदेश में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत प्रारम्भ हो रही धान की खरीद के लिए सभी प्रबन्ध करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि आवश्यकतानुसार धान क्रय केन्द्र स्थापित करते हुए किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुसार उनकी उपज की खरीद की व्यवस्था की जाए।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि धान खरीद वर्ष 2020-21 हेतु धान काॅमन का समर्थन मूल्य 1,868 रुपए प्रति कुन्तल तथा ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 1,888 रुपए प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है।

धान क्रय हेतु खाद्य विभाग की विपणन शाखा, एस0एफ0सी0, पी0सी0एफ0, पी0सी0यू0, मण्डी परिषद उ0प्र0, एन0सी0सी0एफ0, नैफेड, भारतीय खाद्य निगम, उ0प्र0 उपभोक्ता सहकारी संघ (यू0पी0एस0एस0) एवं उ0प्र0 राज्य कृषि एवं औद्योगिक निगम (यू0पी0 एग्रो) द्वारा कुल-4000 क्रय केन्द्र खोले जाएंगे। उपरोक्त क्रय एजेन्सियां अपनी संस्था के क्रय केन्द्रों के अतिरिक्त पंजीकृत सोसाइटी व मल्टी स्टेट को-आपरेटिव सोसाइटी, एफ0पी0ओ0/ एफ0पी0सी0 को सम्बद्ध कर उनके माध्यम से भी धान क्रय कर सकेंगी।

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान क्रय 55 लाख मी0टन व आवक के दृष्टिगत अधिक क्रय किया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लखनऊ सम्भाग के जनपद लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर तथा बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी मण्डलों में 01 अक्टूबर, 2020 से 31 जनवरी, 2021 तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखनऊ सम्भाग के जनपद लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव तथा चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, विन्ध्यांचल एवं प्रयागराज मण्डलों में 15 अक्टूबर, 2020 से 28 फरवरी, 2021 तक क्रय होगी।