आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने लखनऊ से आजमगढ़ के लिए चार सदस्यीय साइकिलयात्रियों के दल को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री मनोज पाण्डेय भी थे।राजेन्द्र चौधरी ने साइकिलयात्रियों में संतोष जायसवाल, गोवर्धन सिंह, हरिशंकर यादव एवं मधु जोशी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता के बीच समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र की मुख्य बातों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा सराहनीय है।साइकिल यात्रा के संयोजक अनुराग बाजपेयी ने बताया कि यह साइकिल यात्रा लखनऊ से प्रारम्भ होकर जौनपुर, मऊ, गाजीपुर होते हुए आजमगढ़ तक पहुंचेगी। इस यात्रा में संतोष जैसवाल तथा गोवर्धन सिंह राष्ट्रीय स्तर के साइकलिस्ट हैं। डॉ0 वीरेन्द्र सिंह यादव ने यात्रा दल का स्वागत किया।
Popular Posts
पीडी टेक्निकल इंटर कॉलेज ने छह माह की फीस की माफ
- 0
अनिल कुमार मिश्रा भेलसर(अयोध्या)तहसील रुदौली क्षेत्र के पीडी टेक्निकल इंटर कॉलेज खैरनपुर ने छह माह की फीस माफ कर अभिभावको को राहत दी है।विद्यालय...
Breaking News
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में दें अपना वोट-ए.के.शर्मा
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में दें अपना वोट-ए.के.शर्मा
6 महीने में पीओके होगा भारत का हिस्सा-योगी
6 महीने में पीओके होगा भारत का हिस्सा-योगी
अमेठी में सिलेंडर वाले लोग सरेंडर हो गए
अमेठी में सिलेंडर वाले लोग सरेंडर हो गए