महंगाई से जनता त्रस्त भाजपा मस्त-अखिलेश यादव

103
UP की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट - अखिलेश
UP की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट - अखिलेश

प्रदेश की जनता त्रस्त है लेकिन भाजपा सरकार महंगाई बढ़ाने में मस्त है। बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। जब से भाजपा सत्ता में आई है महंगाई आसमान छू रही है। आम जनता महंगाई से त्रस्त और परेशान है। भाजपा सरकार को गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की कोई चिंता नहीं है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने जनता के घरेलू बजट को बिगाड़ दिया है। खाने पीने की चीजों के अलावा दूध के दाम भी बढ़ गए। बसों का किराया बढ़ा दिया गया। पढ़ाई-लिखाई महंगी हो गयी है।भाजपा सरकार का बाजार पर कोई नियंत्रण नहीं है। महंगाई कम करने को लेकर भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए। भाजपा सरकार की पूंजीपरस्त और गलत नीतियों के कारण महंगाई नियंत्रण से बाहर चली गयी है।

अखिलेश यादव से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह बाघेला ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने परस्पर मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की और भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्षी एकता की सम्भावनाओं पर विचार विमर्श किया। श्री बाघेला ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम है। भाजपा को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही चुनौती देगी। शंकर सिंह बाघेला गुजरात की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। वे केन्द्र सरकार में भी मंत्री रहे है। श्री बाघेला गुजरात के वरिष्ठ नेताओं में शुमार किये जाते है।
   

भाजपा सरकारें जनकल्याण की परिभाषा ही भूल गई हैं। जनता का खून चूसने पर उतारू हैं। सरकार का रवैया कल्याणकारी राज्य की मूल भावना के खिलाफ है।भाजपा सरकारों के जनविरोधी फैसले दर्शाते हैं कि इन्हें आमजन से कुछ लेनादेना नहीं है। मात्र पूंजीपतियों की सरकार है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आप आंकलन करेंगे कि डीजल पेट्रोल की कंपनियां आखिर इतना मुनाफा क्यों कमा रही है। इतने बड़े पैमाने पर जो मुनाफा है वह कहां जा रहा है।अखिलेश यादव ने महंगाई को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि कारोबारियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ऐसा कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता त्रस्त है और कारोबारी मस्त है। भाजपा गुंडों का सहारा लेकर लोकतंत्र को खत्म कर रही है।अखिलेश यादव ने महंगाई को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि कारोबारियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ऐसा कर रही है. उन्होंने कहा कि जनता त्रस्त है और कारोबारी मस्त है.हंगाई से जनता त्रस्त भाजपा मस्त
    भाजपा सरकार में उसके कुछ पूंजीपति मित्रों को छोड़कर बाकी जनता संकट के दौर से गुजर रही है। आम आदमी को सामान्य जीवन जीने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार में दाल, चावल, आटा, तेल और सब्जी सब कुछ महंगी हो गयी है। लोगों को दो वक्त की रोटी मिलना मुष्किल हो गया है लेकिन सरकार जनसरोकारों से पूरी तरह से आंख बंद कर बैठी है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। झूठे वादे कर सरकार में आयी भाजपा न महंगाई रोक पायी, न बेरोजगारी कम कर पायी है। अन्याय, अत्याचार बढ़ गया है। भाजपा सरकार में गरीब और मध्यम वर्ग बे-मौत मारा जा रहा है। महंगाई से जनता त्रस्त भाजपा मस्त