लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

122
शिक्षा सबसे बड़ा हथियार-अखिलेश यादव
शिक्षा सबसे बड़ा हथियार-अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन आज लोक कल्याण दिवस के रूप में राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश और अन्य राज्यों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वतःस्फूर्त ढंग से हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रातः से ही समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय, लखनऊ में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। राज पुरोहित पंडित हरी प्रसाद ने स्वस्तिवाचन कर आशीर्वाद दिया।समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामना और बधाई दी। इस अवसर पर शुभकामना और बधाई देने वाले सभी लोगों, पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं, परिजनों, देश, प्रदेश के सभी नेताओं का आभार प्रकट करते हुए अखिलेश यादव ने अपना स्नेह प्रकट करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।अपने जन्मदिन पर कहा कि हम सभी लोग संकल्प ले रहे है कि जो रास्ता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर, डॉ0 राममनोहर लोहिया ने और नेताजी ने दिखाया है, चलते हुए समाजवादियों ने समय-समय पर संघर्ष किया है। समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का जो काम किया है, उन कामों को पूरा करना है। देश में समाजवादी व्यवस्था लागू हो, जिससे गरीब, किसान, नौजवान सभी खुशहाल हो। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने संकल्प पत्र पढ़ा जिसको सभी उपस्थित लोगों ने दुहराया और संविधान तथा लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेते हुए श्री अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।


अखिलेश यादव के जन्मदिन पर प्रदेश के तमाम जनपदों में अनेक स्थानों पर केक काटा गया, वृक्षारोपण, मिष्ठान्न वितरण के साथ गरीबों को अन्नदान, भोजन विवरण तथा अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे गए। श्री यादव की दीर्घायु के लिए हवन-पूजन, भण्डारा किया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय में कोने कोने से आए गांवों के किसानों से लेकर प्रोफेसर, बच्चे, वकील, नौजवान, विधायक, पार्टी पदाधिकारी, महिलाएं, व्यापारी, अफसर, पूर्व सैनिक संत-महात्मा, पत्रकार, उलेमाओं और मौलानाओं ने भी श्री यादव से मिलकर उन्हें बधाई दी। अखिलेश यादव को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, मूर्तियों के उपहार भेंट किए गए। केरल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 एस.पोथेन थामस, कर्नाटक के श्री मानजप्पा, तमिलनाडु आदि के प्रतिनिधियों ने भी श्री यादव से मिलकर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। किन्नर पायल सिंह के साथ किन्नर समाज ने श्री यादव को शुभकामनाएं दी।


समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर पार्षद देवेन्द्र सिंह जीतू तथा नवीन धवन बंटी द्वारा भंडारा आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने किया। इस अवसर पर सुश्री पूजा शुक्ला, राजकुमार मिश्रा तथा रामसागर यादव भी मौजूद थे। अभिषेक मिश्र, सुशील दीक्षित, राजबाला रावत, आशा रावत, राम नरेश चौरसिया पार्षद, प्रमोद यादव पार्षद पति, जगन्नाथ यादव एडवोकेट, विमल पटेल, राधेश्याम यादव, मो0 सिराज, रविदास मेहरोत्रा, अवधराज यादव, सुधा जायसवाल, मुन्ना भइया सरोज रावत पूर्व पार्षद ने भी भंडारा में भाग लिया। पास में अपर्णा जैन ने भी भंडारा किया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इसका उद्घाटन किया। दिलीप कमलापुरी ने फल एवं मिष्ठान्न का वितरण किया। हनुमान सेतु पर इं0 अभिषेक ने हवन पूजन कर जन्मदिन मनाया।समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, लखनऊ में अखिलेश यादव का जन्मदिन सादगी से मनाया गया। लोक जागरण अभियान पर चर्चा के साथ भण्डारा हुआ। इस अवसर पर आर.के. चौधरी, सी.एल. वर्मा, वंदना मिश्रा, डॉ0 रमेश दीक्षित, सुशील दीक्षित, राजबाला रावत, जयसिंह जयंत, शब्बीर खान, रंजीत यादव, बीना रावत, सीमा लोधी, नागेन्द्र सिंह, आर.पी. यादव आदि बड़ी संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।


अखिलेश यादव के 50वें जन्मदिन पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने 50 हजार वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप के नेतृत्व में आज गोमती रिवरफ्रंट पर 50 पौधो का रोपण किया गया। सुनील साजन, राम सिंह राणा, राजेन्द्र लोधी, मनोज पाल, शिव शंकर राजपूत, सूरज लोधी, पंकज गुप्ता, राम नरेश चौरसिया पार्षद, उपेन्द्र सिंह छोटू, पंकज कश्यप, ओंकार लोधी, अमर सिंह लोधी आदि भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल रहे। अखिलेश यादव के 50वें जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण कन्हैया पाल के नेतृत्व में हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में अवधबार एसोसिएशन में 50 किलों का केक काट कर संगोष्ठी की तथा श्री अखिलेश यादव जी को शुभकामना और बधाई दी। इस अवसर पर हाईकोर्ट अवधबार के संयुक्त मंत्री श्री सिकन्दर यादव, सिराज खां, धीरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता आई.पी. सिंह, दिलीप, पाठक, ललित तिवारी, देवेन्द्र उपाध्याय, अंकित यादव, आनन्द चौधरी व अन्य अधिवक्ता बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।


मलिहाबाद में अमान हसन खां ने आम और फल बांटे। उनके साथ नदीम खान, महफूज हसन खां, आशीष यादव, अली कमाल फातमी, परवेज बदर, राजेन्द्र यादव, अबरार अहमद, आशू खान, अनस खान तथा समीर खान इस कार्यक्रम में शामिल थे। पूर्व प्रत्याशी उत्तरी विधानसभा पूजा शुक्ला और विकास यादव नेे आज अखिलेश यादव के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्ड़ों में वृक्षारोपण किया। इसमें समाजवादी पार्टी के सभी पार्षद, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। यतीम खाना अमीनाबाद में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने साथियों के साथ फल बांटे और वृक्षारोपण किया। समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप यादव ने बहुखंडी मंत्री आवास में सफाई कर्मियों के साथ केक काटकर अखिलेश यादव जी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर राम करन निर्मल, अमरेन्द्र आर्य, धीरज यादव एडवोकेट, सोनू यादव आदि अधिवक्तागण शामिल रहे।
उत्तराखण्ड में अखिलेश यादव के 50वें जन्मदिन पर जिला अस्पताल, हरिद्वार में मरीजों को फल एवं जूस का वितरण किया गया। केक काटा गया और गरीबों को फल बांटे गए। इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरि के साथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 राजेन्द्र पाराशर, महानगर हरिद्वार के अध्यक्ष लवकुश दत्ता, सोमनाथ प्रधान तथा अजय अग्रवाल ने भी शिरकत की। समाजवादी कुटिया जौनपुर मैं ऋषि यादव ने जन्मदिन मनाया।


अखिलेश यादव को जन्मदिन पर बधाई देने वालों में पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, लालजी वर्मा, जग जीवन प्रसाद, सुनील सिंह साजन, डॉ0 राजपाल कश्यप, राम अचल राजभर, अम्बरीष सिंह पुष्कर, श्री नरेन्द्र यादव विधायक, व्यासजी गौड, बी. पाण्डेय, वंदना मिश्रा, प्रो0 रमेश दीक्षित, विजय यादव, आर.एस. कुशवाहा, फाकिर सिद्दीकी, प्रदीप कुमार एडवोकेट, गीता सिंह, गीता पाण्डेय, भारती चौहान, शराफत हुसैन, अरविन्द यादव, आर.के. चौधरी अरविन्द कुमार सिंह, प्रो0 राम करन निर्मल, अनीस राजा, मनीष पाण्डेय रजनीश द्विवेदी, पंकज शुक्ला, सिद्धार्थ द्विवेदी, कर्नल शरद सरन, वंदना चतुर्वेदी, कुलवंत कौर, रीना कौर, गीता यादव, अमरजीत यादव पप्पू, नाहिद लारी, विनीत यादव, अमित यादव, नारायण स्वामी, एस.के राय, सर्वेश अम्बेडकर, सूरज वर्मा, डॉ0 हमजा बिलाल, इं0 अभिषेक यादव, प्रदीप कन्नौजिया, चिंता यादव, अभिषेक मिश्र, दिनेश यादव, जय सिंह प्रताप यादव, राज साहनी, प्रवेश कुमार यादव, इं0 दिनेश यादव, मनीषा शाहा सहित आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।