भाजपा का संविधान विरोधी षडयंत्र होगा विफल-अखिलेश यादव

24
भाजपा का संविधान विरोधी षडयंत्र होगा विफल-अखिलेश यादव
भाजपा का संविधान विरोधी षडयंत्र होगा विफल-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय,लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों पर आज भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती मनाई गयी। राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में डॉ0 राम मनोहर लोहिया सभागार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।अखिलेश यादव ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के जीवन संघर्ष को याद करते हुए कहा कि समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाने में बाबा साहब का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने संविधान में एक व्यक्ति एक वोट के साथ मौलिक अधिकारों की स्थापना कर व्यक्ति की गरिमा और सम्मान को संरक्षित किया। जाति के कारण अमानवीय भेदभाव पर प्रहार करते हुए उन्होंने समाज में समानता का संदेश दिया। भाजपा का संविधान विरोधी षडयंत्र होगा विफल-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को मिले आरक्षण को नया संविधान बनाकर खत्म करना चाहती है। भाजपा बाबा साहब के बनाए संविधान को बदलने के लिए लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है। सदियों से 4-5 फीसदी प्रभुत्ववादी सोच के लोग 90-95 फीसदी लोगों को अपना गुलाम बनाये रखना चाहते हैं। दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के प्रति भाजपा की नीयत ठीक नहीं है। भाजपा लगातार संविधान विरोधी कार्य कर रही है। लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई एक बार फिर लड़नी होगी। महंगाई, भ्रष्टचार, अन्याय, अत्याचार चरम पर है इससे जनता की कमर टूट गयी है। नौजवानों के सामने अंधेरा है। रोटी-रोजगार की कहीं गुंजाइश नहीं। सीमाएं असुरक्षित हैं। चीन लगातार भारत की जमीन पर कब्जा करता जा रहा है। तिब्बत में स्थित हमारे देव स्थान पवित्र झील मानसरोवर और कैलाश पर्वत पहले से ही चीन के कब्जे में हैं। इस सबके बावजूद भाजपा 400 पार का नारा कैसे दे सकती है?

इस बार लोकसभा चुनाव में पीडीए एकजुट होकर भाजपा को हराएगा। भाजपा के संविधान विरोधी षडयंत्र को विफल कर देगा। पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक मिलकर भाजपा को हराएंगे। संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाएंगे। उन्होंने भाजपा -हटाओ, संविधान बचाओ, भाजपा -हटाओ, आरक्षण बचाओ का नारा देते हुए कहा कि भाजपा कभी भी सच नहीं बोल सकती है। भाजपा ने छात्र-नौजवानों, महिलाओं, मजदूर-किसानों और व्यापारियों को धोखा दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर समाजवाद पार्टी इण्डिया गठबंधन को जिताने पर ही बाबा साहब का दिखाया गया रास्ता प्रशस्त होगा।इस अवसर पर सर्वश्री माता प्रसाद पाण्डेय, बलराम यादव, राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द कुमार सिंह, शैलेन्द्र यादव ललई, प्रो0 बी. पाण्डेय, राजेश गुड्डू, उदयवीर सिंह, रामजतन राजभर, कैलाशनाथ सोनकर, दिलीप वर्मा, तूफानी सरोज, वंदना मिश्रा, ममता शर्मा, पूर्णमासी देहाती, निखिल कनौजिया, प्रदीप कनौजिया, दिलीप कमलापुरी, मरगूब कुरैशी आदि ने भी बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा का संविधान विरोधी षडयंत्र होगा विफल-अखिलेश यादव