भाजपा का प्रचार कार्यक्रम

101


 लखनऊ।
 भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी मंगलवार, 22 फरवरी 2022 को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे।अमित शाह जी दोपहर 12ः45 बजे कायस्थ पट्टी, रानीगंज, प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 02ः15 बजे शिव जियावन इंटर कालेज, लोढ़ियारी, कोरांव, प्रयागराज में जनसभा को संबोधित करेंगे।अमित शाह दोपहर 03ः45 बजे दुर्गा पूजा पार्क, प्रीतम नगर, प्रयागराज में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं सायं 04ः45 बजे ललित स्वीट हाउस प्रयागराज से जनसम्पर्क प्रारम्भ करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी मंगलवार, 22 फरवरी 2022 को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे।श्री सिंह दोपहर 12ः30 बजे ज्ञानकुल विद्यालय, वंशी बाजार, सिकन्दरपुर, बलिया में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वहीं दोपहर 02ः30 बजे भुमिधर डिग्री कालेज, सिकरीगंज, खजनी, गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे तथा दोपहर 03ः50 बजे गायत्री मैरिज हॉल, वसुधा पिपरौली बाजार, गोरखपुर में जनसभा को सम्बोधित करेगें।

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी मंगलवार, 22 फरवरी 2022 को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे, जहां कई जनसभाओं को सम्बोधित करेेंगे।
श्री नड्डा दोपहर 12ः30 बजे सतशी इंटर कालेज, देवरिया में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 02ः15 बजे रतसड़ इंटर कालेज, रतसड़, बलिया में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सायं 05ः30 बजे होटल शिवाय, गोरखपुर में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे।

योगी आदित्यनाथ जी मंगलवार, 22 फरवरी 2022 को अयोध्या, गोण्डा, बहराइच व बाराबंकी के प्रवास पर रहेंगे, जहां कई जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सुबह 11ः15 बजे इनायतनगर, मिल्कीपुर, अयोध्या में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12ः30 बजे आर.डी. कालेज, सुहावल रेलवे क्रासिंग के बगल, बीकापुर, अयोध्या  में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।योगी आदित्यनाथ दोपहर 01ः45 बजे गिन्नी नगर रसूलपुर, ब्लाक बबनजीत, गौरा, गोण्डा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर 03ः00 बजे शिवदाह मोड़, पयागपुर, बहराइच में माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ जनसभा में रहेंगे तथा सायं 05ः00 गौरा सेलक, कुर्सी, बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी मंगलवार, 22 फरवरी 2022 को प्रतापगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। जहां कार्यकर्ता संवाद, संगठनात्मक बैठक, जनसम्पर्क व जनसभाओं को संबोधित करेंगे।श्री सिंह दोपहर 12ः00 बजे प्रतापगढ़ जिले की पट्टी विधानसभा के शहीद स्थल रूरे, प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 01ः30 बजे कंधरपुर चौराहा के समीप, कोहडौ़, प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।श्री सिंह दोपहर 03ः30 बजे प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास विधानसभा के देउम पश्चिम थाना- संगीरपुर के समीप, प्रतापगढ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी जी मंगलवार, 22 फरवरी 2022 को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगी, जहां कई जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
स्मृति ईरानी जी दोपहर 12ः30 बजे राम जानकी मंदिर प्रागंण, सिसंवा, महराजगंज में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके पश्चात दोपहर 02ः30 बजे पत्थरा बाजार, डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर में जनसभा को संबोधित करेंगी तथा सायं 04ः00 बजे बैनी माधन इण्टर कॉलेज का मैदान, बखीरा, मेंहदावल, संतकबीरनगर में जनसभा को संबोधित करेंगी।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार, 22 फरवरी 2022 को सुल्तानपुर व प्रयागराज के प्रवास पर रहेंगे।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुबह 11ः30 बजे बांधव कला सगरा, इसौली, सुल्तानपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12ः30 बजे आडौ़ली वरौसा तहसील रोड,़ सदर, सुल्तानपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगें।श्री मौर्य दोपहर 01ः30 बजे भरारी माण्डा, मेजा, यमुनापार, प्रयागराज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 02ः45 बजे इफको के पीछे ढौकली चौराहा, फूलपुर, प्रयागराज में जनसभा को संबोधित करेंगे तथा दोपहर 03ः45 बजे प्रयागराज में मा. अमित शाह जी के साथ जनसम्पर्क में शामिल होंगे।

केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल दोपहर  12ः00 बजे प्रयागराज की करछना विधानसभा के करैहाबाग में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके पश्चात दोपहर 01ः30 बजे विश्वेश्वरगंज खेल का मैदान, अमेठी में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं दोपहर 02ः45 बजे कटघरा, निकट सुदनापुर बाजार, गोसाईगंज, सुलतानपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी तथा दोपहर 03ः45 बजे तिलंगा बाग गणेशगंज, सलोन, रायबरेली में जनसभा को सम्बोधित करेगी।

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी एवं सांसद जय प्रकाश निषाद दोपहर  12ः00 बजे इंटर कालेज तुर्क पट्टी पहुआ, फाजिलनगर, कुशीनगर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वहीं दोपहर 02ः00 बजे मैभरा, डेरवा बडहलगंज, चिल्लूपार, गोरखपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। तत्पश्चात् दोपहर 03ः20 बजे देवरिया की बरहज विधानसभा के बरहज में देवरिया बाईपास रोड़ से जनसम्पर्क प्रारम्भ करेंगे। जबकि सायं 05ः00 बजे गोरखपुर शहर के असुरन चौराहे से जनसम्पर्क प्रारम्भ करेंगे।