पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की जय जय 75 में 67 पर विजय

100

उत्तर प्रदेश में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने 75 में से 65 सीटों पर कब्जा कर लिया है तो वहीं समाजवादी पार्टी के हिस्से में महज 6 सीटें आई है। बुलेंदखंड की सभी सीटों पर बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है।

प्रदेश में 75 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने थे। इसमें 22 जिलों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। 21 सीटें भाजपा और एक सपा के खाते में गई है।उत्तरप्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। प्रारंभिक रुझानों से पता चला है कि 46 जिलों में भाजपा ने जिला पंचायत चुनावों में बाजी मार ली है, वहीं सिर्फ 5 सीटों पर ही समाजवादी पार्टी को सफलता मिली है।

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंचायत के चुनावों में भाजपा 75 में 67 सीटें जीती है। हम कार्यकर्ताओं के दम पर 2022 का भी चुनाव जीतेंगे। अपने ज़िला पंचायत अध्यक्ष जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। क्षेत्र पंचायत के चुनावों में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज़ करेगी।

भाजपा ने सपा के 63 सीटों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। संतकबीर नगर, बलिया, आजमगढ़ और एटा में सपा ने जीत दर्ज की है। जबकि बागपत में राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया है। अवध क्षेत्र में 13 में से 13, पश्चिम में 14 में से 13, ब्रज में 12 में 11,  कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 14 में से 13, काशी में 12 में 10 और गोरखपुर क्षेत्र में 10 में से 7 जिलों में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीता है।

भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन चुनाव परिणामों में समाजवादी पार्टी काफी पीछे रह गई। गौरतलपब है कि उत्तरप्रदेश के 75 जिलों में से 22 जिला पंचायत अध्यक्षों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है, जिसमें से भी 21 जिलों पर भाजपा ने कब्जा किया है। वोटिंग के बाद चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं –

लखनऊ: भाजपा प्रत्याशी आरती रावत की जीत हुई, सपा प्रत्याशी विजय लक्ष्मी से जीतीं आरती, भाजपा प्रत्याशी आरती रावत को 14 वोट, सपा प्रत्याशी विजय लक्ष्मी को 11 वोट मिले।

कानपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी स्वप्निल वरुण विजयी हुए। स्वप्निल वरुण 25 वोट पर जीते, सपा के राजू दिवाकर को 5 वोट मिले और 2 वोट अवैध निकले। भारतीय जनता पार्टी की स्वप्निल वरुण पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की सुपुत्री हैं।

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद से पूर्व मंत्री जयवीर सिंह की पुत्रवधू हर्षिता सिंह जीत गई हैं। 33 सदस्यों में से भाजपा को 19 वोट मिले। समाजवादी पार्टी की रुचि यादव को 11 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि 3 वोट निरस्त कर दिए गए हैं।

आज़मगढ़: जिला पंचायत में सपा ने हासिल की एकतरफा जीत। सपा प्रत्यातशी को 79 वोट मिले वहीं भारतीय जनता पार्टी को 6 वोट मिले।सपा का दुर्ग कहे जाने वाला जिला आज़मगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बहुत बड़ी जीत दर्ज की है।।प्रत्याशी पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ( सदर विधायक) के पुत्र विजय यादव ने जीत दर्ज की।

रामपुर: भारतीय जनता पार्टी ने लहराया परचम, भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ख्यालीराम लोधी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जीते। ख्यालीराम लोधी को 18 वोट मिले हैं जबकि समाजवादी समर्थित प्रत्याशी नसरीन जहां ने 13 वोट हासिल किए। ख्याली राम लोधी 5 वोटों से जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष बने।

अयोध्या: जिला पंचायत सीट पर भारतीय जनता पार्टी जमाया कब्जा। भारतीय जनता पार्टी समर्थित रोली सिंह 30 वोट हासिल कर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। सपा को केवल मिले 10 वोट। सपा के सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग कर दिया भारतीय जनता पार्टी को वोट।

कासगंज: जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर लड़ने वाले भारतीय जनता पार्टी के निर्दलीय प्रत्याशी रत्नेश कश्यप 14 वोट लेकर जीते, वहीं 23 वोट में से सपा प्रत्याशी समर्थ यादव को मिले 9 वोट।

सीतापुर: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्रद्धा सागर की हुई जीत। अकेले 56 वोट पाकर श्रद्धा सागर बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष।

हापुड़: भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रेखा नागर जीतीं, वहीं बदायूं से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी वर्षा यादव ने जीत हासिल की।

शामली: शामली में कांटे के मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी विजयी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मधु को 10 वोट मिले हैं, जबकि सपा-रालोद प्रत्याशी अंजलि को 9 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी एक वोट से विजयी घोषित हुई है।

मैनपुरी: भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद हासिल किया। भारतीय जनता पार्टी की अर्चना भदौरिया बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष।

हाथरस: जिला पंचायत के चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी समर्थित सीमा उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं, सीमा उपाध्याय ने 24 वोटों में से 13 वोट पर जमाया कब्जा, SP-RLD की प्रत्याशी शशि चौधरी के हाथ आए 11 वोट।

अमेठी: भारतीय जनता पार्टी की जीत, राजेश मसाला के मालिक जिला राजेश अग्रहरि ने जीत का परचम लहराया। पंचायत अध्यक्ष पद के लिए राजेश अग्रहरि ने हासिल किए 31 वोट जबकि 4 वोट सपा के शीलम सिंह को मिले।

जौनपुर: धनंजय सिंह की पत्नी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने धनंजय की पत्नी का समर्थन किया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपना दल को यह सीट दी थी। भारतीय जनता पार्टी और अपना दल दोनों ने ही धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को समर्थन दिया है।

प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी माधुरी पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं, राजा भैया समर्थित माधुरी पटेल को 40 मत मिले हैं।

प्रतापगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव रद्द करने की मांग की है। राजा भैया के समर्थको पर जिला पंचायत के सदस्यों को अगवा करने का आरोप। सीएम योगी सहित जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजा गया खत।जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी माधुरी पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं, राजा भैया समर्थित माधुरी पटेल को 40 मत मिले हैं।प्रतापगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में फिर राजा भैया समर्थित प्रत्याशी माधुरी पटेल का कब्जा हो गया। उन्हें कुल 40 मत मिले। सपा प्रत्याशी अमरावती को 6 मत और भाजपा प्रत्याशी क्षमा सिंह को तीन मत से ही संतोष करना पड़ा। 2 अवैध घोषित किए गए। इस तरह राजा भैया समर्थित प्रत्याशी माधुरी ने सपा प्रत्याशी अमरावती से 34 वोटों से जीत हासिल की। 

कानपुर देहात : भाजपा की जीत, सांसद देवेंद्र सिंह भोले परिवार की निर्दलीय प्रत्याशी नीरज रानी ने समाजवादी राम सिंह यादव को हराया। नीरज को 26 वोट मिले, वहीं राम सिंह यादव को 5 वोट मिले हैं।

महराजगंज: चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रविकांत पटेल को 47 में से 38 वोट मिले।जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव के खाते में 9 वोट आ सके थे।जिला पंचायत पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार ने नए अध्यक्ष को जीत का प्रमाण पत्र दिया।

संभल सीट: भाजपा प्रत्याशी की जीत, BJP की डॉ अनामिका यादव की जीत, 22 वोट मिले, सपा की प्रीती यादव को सिर्फ 13 वोट मिले।

देवरिया : भाजपा के गिरीश चंद तिवारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष ने जीत दर्ज की।

गाजीपुर : जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी सपना सिंह ने जीत हासिल की।

कौशाम्बी: भारतीय जनता पार्टी की जीत, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशित कल्पना सोनकर 13 वोट हासिल कर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं, दो वोटों के अंतर से हुई जीत।

कन्नौज : समाजवादी पार्टी की करारी हार, भाजपा की प्रिया शाक्य विजय घोषित, प्रिया को 15 वोट मिले, वही सपा के श्याम सिंह को 13 वोट मिले।

एटा जिला पंचायत : रेखा यादव पत्नी जुगेंद्र सिंह यादव को 24 वोट मिले, वहीं भाजपा की विनीता यादव को 4 मिले।

भदोही : जिला पंचायत चुनाव में अनिरुद्ध त्रिपाठी को कुल 20 मत मिले तो वहीं अमित सिंह को कुल चार वोट ही हासिल हो सके। जबकि एक वोट अवैध घोषित कर दिया गया। इस प्रकार कुल 25 वोट भदोही जिला पंचायत अध्‍यक्ष पद के लिए डाले गए थे। इस प्रकार अनिरुद्ध त्रिपाठी जिला पंचायत अध्‍यक्ष निर्वाचित किए गए। भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी का किला ढह गया। 16 मतों से भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के भाई अनिरुद्ध त्रिपाठी विजयी घोषित किए गए। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र दिया। 

मुजफ्फरनगर : भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर वीरपाल निर्वाल चुनाव जीते, उन्हें 30 वोट मिले हैं। BKU प्रत्याशी सतेंद्र बालियान को सिर्फ 4 वोट मिलें।

कुशीनगर: भारतीय जनता पार्टी की हुई जीत, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर BJP काबिज, भारतीय जनता पार्टी की सावित्री जयसवाल ने 46 मत पाकर हासिल की जीत।

सुल्तानपुर: भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत, भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ऊषा सिंह जीतीं, निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना सिंह को पराजित कर जीत हासिल की।

मथुरा: भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर किया कब्जा। भारतीय जनता पार्टी के किशन चौधरी जीत हासिल कर बने जिला पंचायत अध्यक्ष। भारतीय जनता पार्टी को मिले 22 वोट और राष्ट्रीय लोक दल के पाले में सिर्फ आए 11 वोट। राष्ट्रीय लोक दल का प्रशासन पर बूथ कैप्चरिंग करने का आरोप।

बागपत: बागपत में रालोद की ममता ने जीत दर्ज की है। ममता को 12 वोट मिली हैं। जबकि भाजपा की बबली देवी को 7 वोट मिली। एक वोट कैंसिल हो गई।

गोरखपुर-बस्ती मंडल: गोरखपुर-बस्ती मंडल की सात जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटों में छह पर भाजपा का कब्जा हो गया है। एक संतकबीरनगर में सपा के बलिराम यादव अध्यक्ष पद पर जीते हैं। बस्ती में भाजपा के संजय चौधरी, महराजगंज में भाजपा के रविकांत पटेल, देवरिया में भाजपा के गिरीश चंद्र तिवारी, सिद्धार्थनगर में भाजपा की शीतल सिंह व कुशीनगर में भाजपा की सावित्री देवी अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित की गईं हैं। गोरखपुर में भाजपा की साधना सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।

बदायूं: बदायूं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की वर्षा यादव ने 28 वोट लेकर जीत हासिल की। वह पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव की पत्नी हैं। उनके मुकाबले सपा प्रत्याशी सुनीता शाक्य को 23 वोट मिले हैं। कौशांबी जिले में भी भाजपा की कल्पना सोनकर निर्वाचित हुई हैं। 

बाराबंकी: जिले में भाजपा ने बनाया इतिहास, पहली बार भाजपा की राजरानी रावत ने जीता जिला पंचायत अध्यक्ष पद, 48 मत पाकर राजरानी रावत जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं।