जिलाध्यक्ष बनीं छाया गौतम

165

जिलाध्यक्ष बनीं छाया गौतम,हिन्दू महासभा मथुरा की जिलाध्यक्ष बनीं छाया गौतम।

अजय सिंह

लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने आज यहां छाया गौतम को मथुरा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। आज यहां प्रदेश कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की कार्यकर्ता और जिले में कृष्ण जन्म भूमि मामले में होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली छाया गौतम को मनोनयन पत्र भी जारी कर दिया गया। मथुरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने छाया गौतम पर भरोसा जताते हुये कहा है कि मथुरा एक अह्म जिला है और वहां मौजूद कृष्ण जन्मभूमि को आतिक्रमण से मुक्त कराये जाने को लेकर हिन्दू महासभा की लड़ाई में और तेजी आयेगी।

यह भी पढ़ें -GIS स्थल का योगी ने किया निरीक्षण

वहीं जिलाध्यक्ष मथुरा की जिम्मेदारी मिलने पर छाया गौतम ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि और प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट तथा युवक प्रकोष्ठ पश्चिमांचल प्रदेश अध्यक्ष बृजेश भदोरिया पर विश्वास व्यक्त करते हुये कहा कि हिन्दू महासभा की नीतियों पर चलते हुये जिले में कृष्ण जन्मभूमि को ईदगाह से मुक्त कराने की लड़ाई में और तेजी लायी जायेगी। जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी का कार्यक्रम मथुरा में आयोजित किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष बनीं छाया गौतम