कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ

50
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इम्फाल के खोंगजोम से प्रारंभ। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ

अजय सिंह

मणिपुर। भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस ने इम्फाल के खोंगजोम से शुरू की है। यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने उन वीर योद्धाओं को नमन किए जिन्होंने मणिपुर वासियों को देशभक्ति और वीरता की विरासत दी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी , मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश सहित, तारिक अनवर, मुकुल वासनिक, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद, आनंद शर्मा , मनीष तिवारी, डॉ चरणदास महंत, कुमारी शैलेजा और राजीव शुक्ला जैसे कई सीनियर नेता पैदल चल रहे है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक दिन के लिए मणिपुर में रहेगी। इसके बाद यह नगालैंड में प्रवेश करेगी और दो दिनों में 257 KM और 5 जिलों को कवर करेगी और आठ दिनों में असम में 833 KM और 17 जिलों को कवर करेगी। इसके बाद यात्रा एक-एक दिन के लिए अरुणाचल प्रदेश और मेघालय जाएगी।

मध्य प्रदेश में यात्रा सात दिनों में 698 KM और 9 जिलों को कवर करेगी। यह एक दिन में राजस्थान के 2 जिलों जाएगी। राहुल की यह यात्रा गुजरात और महाराष्ट्र में पांच-पांच दिनों तक चलेगी, जो क्रमशः 445 किमी और 479 किमी की दूरी तय करेगी। इसका समापन 20 या 21 मार्च को मुंबई में होगा।

ओडिशा में न्याय यात्रा चार दिन में 341 KM और चार जिलों को कवर करेगी और छत्तीसगढ़ में पांच दिन में 536 KM और सात जिलों को कवर करेगी। कांग्रेस की यह यात्रा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 11 दिन का समय बिताएगी और 20 जिलों को कवर करेगी।

यात्रा पश्चिम बंगाल में पांच दिनों तक चलेगी, जिसमें 523 KM और सात जिले शामिल होंगे। बिहार में चार दिन तक 425 किमी और 7 जिलों को कवर किया जाएगा। इसके बाद झारखंड में यात्रा आठ दिन में 804 KM और 13 जिलों को कवर करेगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ