मुख्तार की हत्या की साजिश-अफजाल

39
मुख्तार की हत्या की साजिश-अफजाल
मुख्तार की हत्या की साजिश-अफजाल

मुख्तार की हत्या की साजिश रची गई। हम चाहते हैं मुख्तार को दूसरे राज्य को जेल में रखा जाए।उन्होंने कहा कि हम चाहते है की मुख्तार को किसी अन्य राज्य में रखा जाए। मुख्तार की हत्या की साजिश-अफजाल

राकेश यादव

लखनऊ। मुख्तार की हत्या की साजिश रची जा रही है। मुख्तार को जेल में दूसरी बार जहर दिया गया है। यह बात हम नहीं बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने कही है। मंगलवार को बीमार मुख्तार अंसारी को अस्पताल में देखने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ऐसी आशका बीते दिनों कोर्ट में पेशी के मुख्तार अंसारी ने व्यक्त भी की थी। उन्होंने कहा कि हम चाहते है की मुख्तार को किसी अन्य राज्य में रखा जाए।

बीती रात बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। बांदा जेल से उसे जिला हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लेकिन हालात ज्यादा बिगड़ने पर उसे ICU में वेंटीलेटर पर रखा गया है। जेल विभाग ने रात में ही मुख्तार के घर वालों सूचना भेजने के लिए पुलिस को पत्र भेज दिया था। मुख्तार की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। अंसारी ने कोर्ट में लिखित बयान के जरिए आरोप लगाया था की उसको स्लो पॉयजन यानी धीमा जहर दिया जा रहा है और उसकी तबियत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। जेल प्रशासन ने इस आरोप का खण्डन किया था। अंसारी के वकीलों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल अंसारी का इलाज जारी है। मुख्तार की हत्या की साजिश-अफजाल