उप मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी के तिहरें हत्याकांड में मृतक के परिजनों से मिले

194
ग्राम चौपालों में 03 लाख 43 हजार से अधिक समस्याओं का निस्तारण
ग्राम चौपालों में 03 लाख 43 हजार से अधिक समस्याओं का निस्तारण

ग्राम्य विकास विभाग के प्रोन्नति पाये सहायक विकास अधिकारियों (आईएसबी) ने प्रोन्नति दिये जाने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रति व्यक्त किया आभार/धन्यवाद ज्ञापित किया। उप मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी के तिहरें हत्याकांड में मृतक के परिजनों से मिले

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल और निर्देश पर पिछले दिनों पूरी तत्परता बरतते हुए ग्राम्य विकास विभाग मुख्यालय द्वारा 113 ग्राम विकास अधिकारियों को पदोन्नति देकर सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी)बनाया गया है। पदोन्नति से आये इन सहायक विकास अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है और आभार प्रकट किया है। ग्राम विकास अधिकारी एसोसियेशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने आज ग्राम्य विकास आयुक्त जी एस प्रियदर्शी से लखनऊ में मिलकर इस पुनीत कार्य के आभार जताया और विश्वास दिलाया कि वह पूरी निष्ठा व सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी के तिहरें हत्याकांड में मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना की व्यक्त। दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलवायी जायेंगी।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी के जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष कलेक्ट्रेट में जनपद के ग्राम मोहिउद्दीनपुर गौस उपरहार में हुए तिहरे हत्याकांड में मृतक होरी लाल पुत्र श्रीनाथ, शिवसरन पुत्र राम बहादुर एवं बृजकली पत्नी शिवसरन के परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पूरी संवेदना के साथ आपके साथ खड़ी है। दोषियां को कठोर से कठोर सजा दिलवायी जायेंगी।

ग्राम्य विकास आयुक्त ने इन लोगों से कहा कि गांव- गरीब के लिए संचालित योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में पूरी गम्भीरता व संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग में जो भी पद पदोन्नति से भरे जाने हैं, उन्हें नियमानुसार समय से पदोन्नति देने की कार्यवाही की जाए। मुलाकात करने वालों में दुर्गा प्रसाद राय संगठन मन्त्री ग्राम विकास अधिकारी एसोसियेशन उत्तर प्रदेश, प्रसून मिश्रा जिला मन्त्री ग्राम्य विकास अधिकारी एसोसियेशन जनपद शाखा गोरखपुर,अशरफ अली अन्सारी (गोरखपुर) इन्दु प्रकाश राय(आजमगढ़) प्रमुख रूप से रहे। उप मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी के तिहरें हत्याकांड में मृतक के परिजनों से मिले