उपमुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, कनक भवन, हनुमानगढ़ी का किया दर्शन

85

अयोध्या – उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिनांक 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा 10ः30 बजे लखनऊ से किया जायेगा। मण्डलीय मुख्यालय का कार्यक्रम मण्डलायुक्त श्री एमपी अग्रवाल एवं जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा तथा डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार की उपस्थिति में मण्डलीय सभागार में 10ः30 बजे से होगा। इसमें सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां को करने में दिशा निर्देश दिया गया है। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण डीडी नेशनल, डीडी यूपी, एएनआई न्यूज चैनल तथा स्थानीय स्तर पर एलईडी बैन के माध्यम से सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गयी है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महिला एवं पत्रकारों को भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये भाग लेने हेतु अनुरोध किया गया है।
                             

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा द्वारा आज जनपद का भ्रमण किया गया। सर्किट हाउस में स्थानीय विधायक सहित अन्य वरिष्ठ प्रमुख नेताओं, जिलाधिकारी, डीआईजी/वरिष्ठ पुलिए अधीक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। डा0 दिनेश शर्मा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, कनक भवन, हनुमानगढ़ी आदि का दर्शन किया तथा जयपुरिया स्कूल में बैडमिंटन हाल एवं स्वमिंग पुल का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। तत्पश्चात डा0 दिनेश शर्मा द्वारा अयोध्या महोत्सव का समापन किया गया तथा औपचारिक रूप से उच्च शिक्षा विभाग एवं आधुनिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक किया गया।
                           

जिलाधिकारी द्वारा कलेक्टेट सभागार में मासिक विकास कार्यो की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के 11 माह व्यतीत हो चुके है तथा वर्तमान इस वित्तीय वर्ष का अंतिम माह चल रहा है। सम्बंधित विकास विभाग के अधिकारी अपने अपने विभागीय लक्ष्यों को गुणवत्ता बनाये रखते हुये समय से पूरा करें और अयोध्या जनपद को विकास के ग्रेडिंग में सम्मानित स्थान दिलाये। इस बैठक में नवागत मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव सहित अन्य विकास विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।