DIG जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय पदावनत

170
DIG जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय
जीरो टालरेन्स का दावा खोखला-पंकज तिवारी

DIG जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय पदावनत,डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय किये गए पदावनत।

मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति के निर्देश पर आज डीआईजी जेल शैलेंद्र मैत्रेय को पदावनत संबंधी आदेश प्रमुख सचिव कारागार ने जारी कर दिया है। श्री प्रजापति ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के कार्यकाल में किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं भ्रष्टाचार संबंधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने बताया कि जैसे ही जांच रिपोर्ट उनके पास आई, उन्होंने से तत्काल प्रभाव से फ़ाइल अपने यहां से प्रमुख सचिव कारागार को भेज दिया।

READ MORE-कूड़ा अलग न करने पर होगी कार्रवाई-नेहा शर्मा

ज्ञातव्य है कि शैलेंद्र मैत्रेय को 2007 में बस्ती जैल का अधीक्षक रहने के दौरान निलंबित किया गया था। मैत्रेय की भूमिका संदिग्ध मिलने पर शासन ने उनको निलंबित कर दिया। एक अन्य प्रकरण में लखनऊ जेल में बंद शाइन सिटी के आरोपियों के पावर ऑफ अटॉनी करने के मामले की जांच शैलेंद्र मैत्रेय को दी गयी थी। उन पर आरोपियों की मदद करने का आरोप लगे जिसके तुरंत बाद कारागार मंत्री के निर्देश पर जांच अधिकारी बदल दिया गया।

श्री प्रजापति ने बताया है कि मुख्यमंत्री जी के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विभाग की छवि धूमिल किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारी/कर्मचारी अपने में सुधार लाएं। विभाग की छवि पर किसी भी प्रकार का धब्बा ना आए यह बात अधिकारियों/कर्मचारियों के मन में रहना चाहिए। DIG जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय पदावनत