डीआईजी जेल वीपी त्रिपाठी की हुई विदाई

244

डीआईजी जेल वीपी त्रिपाठी की हुई विदाई,जेल मुख्यालय के तीन अफसर हुए सेवानिवृत्त।

राकेश यादव

लखनऊ। जेल मुख्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों से कार्यकाल के दौरान जो सहयोग व समर्थन मिला इसके वह उनके सदैव आभारी रहेंगे। यह बात शुक्रवार को जेल विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के लिए आयोजित किये गए विदाई समारोह में प्रभारी अपर महानिरीक्षक कारागार/उप महानिरीक्षक जेल वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कही।

विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से सेवाकाल के अनुभवों का संस्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि जेल विभाग में सेवा करना एक जटिल काम है। जेलो का संचालन टीम वर्क से होता है। उन्होंने बताया कि जेलो का संचालन व जेल मुख्यालय में कार्य करना दोनों अलग है। सेवानिवृत्त प्रभारी एआईजी जेल ने विभाग के समस्त अधिकारियों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शुक्रवार को जेल मुख्यालय से अपर महानिरीक्षक/डीआईजी जेल वीपी त्रिपाठी के साथ वरिष्ठ अधीक्षक अम्बरीष गौड़ एवम आधुनिकीकरण के प्रभारी शोध अधिकारी केबी जोशी सेवानिवृत्त हुए। इन सभी अधिकारियों को जेल मुख्यालय के समस्त स्टाफ के साथ अधिकारियों ने फूल मालाओं व बैंड बाजे के साथ विदाई दी। विदाई समारोह में महानिदशक पुलिस/ महानिरीक्षक जेल आनंद कुमार, डीआईजी संजीव, वरिष्ठ अधीक्षक आरके मिश्रा, संतलाल समेत विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी व बाबू संवर्ग के कर्मचारी मौजूद रहे।