जी.पी.ओ.सहित प्रदेश के 11 डाक घरों से ई-स्टांप बिक्री

63
जी.पी.ओ.सहित प्रदेश के 11 डाक घरों से ई-स्टांप बिक्री
जी.पी.ओ.सहित प्रदेश के 11 डाक घरों से ई-स्टांप बिक्री

    डाक विभाग, उत्तर प्रदेश परिमंडल ने दी जनता को नए साल की सौगात। लखनऊ जी.पी.ओ. सहित प्रदेश के 11 चिन्हित डाक घर करेंगे ई स्टांप की बिक्री। डाकघरों में स्टाम्प बिक्री के लिए बीते दिनांक 22.12.2023 को उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल और स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (SHCIL) के बीच हुआ महत्वपूर्ण समझौता।संचार मंत्री भारत सरकार अश्विनी वैष्णव एवं स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल की वाराणसी एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात में हुई थी पहली चर्चा। जी.पी.ओ.सहित प्रदेश के 11 डाक घरों से ई-स्टांप बिक्री

आज दिनांक 01.01.2024 को उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल ने डाकघर द्वारा प्रदान की जाने वाली  नागरिक आधारित सेवाओं का विस्तार करते हुए डाकघरों के माध्यम से ई स्टांप के विक्रय की आधिकारिक शुरुआत कीl यह सेवा उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल के चीफ पोस्टमॉस्टर जनरल ब.सेल्वाकुमार द्वारा स्टाम्प  एवं पंजीकरण विभाग उत्तर प्रदेश की प्रमुख सचिव लीना जौहरी की उपस्थिति में की गयी। इस बाबत लखनऊ जी.पी.ओ. में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के पोस्टमॉस्टर जनरल विवेक कुमार दक्ष, स्टाम्प  एवं पंजीकरण विभाग उत्तर प्रदेश ओर से आई.जी. डॉ.रूपेश कुमार,रवीश कुमार,सुशील कुमार तिवारी चीफ पोस्टमास्टर लखनऊ  जी.पी.ओ व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस सम्बन्ध में गौरतलब है की बीते 22.12.2023 को उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल तथा स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (SHCIL) के बीच महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किये गये इसी क्रम में आज यह सेवा जनता के लिए शुरू की गयी। यह सेवा लखनऊ जी.पी.ओ समेत प्रदेश के 11 चिन्हित डाकघरों ( गौतमबुद्ध नगर सेक्टर-34, ग़ाज़ियाबाद प्रधान डाकघर, कानपुर प्रधान डाकघर, आगरा कलेक्ट्रेट उप डाकघर, प्रयागराज कचहरी प्रधान डाकघर, वाराणसी कचहरी उप डाकघर, गोरखपुर कचहरी उप डाकघर, मेरठ कचहरी उप डाकघर, सहारनपुर प्रधान डाकघर, बिजनौर प्रधान डाकघर) में पायलट मोड में शुरू की गयी है।

इस अवसर पर विवेक कुमार दक्ष ने बताया कि इस सेवा के शुरू होने से जनता को चिन्हित डाकघरों से असानी से इ-स्टाम्प पेपर प्राप्त हो सकेंगे।उन्होंने बताया कि 10 रुपये मूल्य का स्टाम्प पेपर 10 रूपए का ही मिलेगा। आज डाक विभाग जनता को तमाम नागरिक आधारित सेवाएँ प्रदान कर रहा है और इसी क्रम में डाक घरों के माध्यम से ई-स्टाम्प की बिक्री एक महत्तवपूर्ण सेवा है। मैं आशा करता हूं कि हम डाक विभाग के बृहद नेटवर्क के माध्यम से ई-स्टांप की सेवा का लाभ प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि तीन महीनों के पश्चात इसका रिव्यू किया जाएगा और तत्पश्चात ये सेवा प्रदेश के अन्य डाक घरों में उपलबध कराने पर विचार होगा। जी.पी.ओ.सहित प्रदेश के 11 डाक घरों से ई-स्टांप बिक्री