सहारनपुर लोकसभा का चुनावी गणित

55
सहारनपुर लोकसभा का चुनावी गणित
सहारनपुर लोकसभा का चुनावी गणित

सहारनपुर संसदीय सीट के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो यह सीट कभी कांग्रेस के कब्जे में हुआ करती थी.लेकिन 1991 से लेकर अब तक के चुनावी परिणाम को देखें तो यह सीट किसी पार्टी के कब्जे में नहीं रही है. 1989 और 1991 में जनता दल के राशिद मसूद को जीत मिली थी. तो 1996 में बीजेपी के नकली सिंह सांसद बने थे और उन्होंने 1998 में भी जीत हासिल की थी. 1998 का चुनाव नकली सिंह के लिए बेहद शानदार रहा था क्योंकि उन्होंने इस चुनाव में बसपा के संस्थापक कांशीराम को हराया था. राशिद मसूद तीसरे स्थान पर रहे थे. कांशीराम को हराकर नकली सिंह चर्चा में आ गए थे. सहारनपुर लोकसभा का चुनावी गणित

2022 के विधानसभा चुनाव में इस लोकसभा सीट पर सपा 17,806 वोटों से आगे रही लेकिन लोकसभा चुनाव के मुद्दे और चेहरे हमेशा अलग होते हैं, यह बात ज़रूर ध्यान में रखनी चाहिए…. सहारनपुर में बीजेपी 2014 का लोकसभा चुनाव जीती, 2019 का चुनाव हार गई लेकिन 2024 के चुनाव में सहारनपुर सीट पर मुख्य लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच है बसपा प्रत्याशी इमरान मसूद का खेल बिगाड़ सकते हैं बीजेपी के लिए 25 हज़ार का अंतर पार करना बेहद मुश्किल नहीं होगा वहीं इमरान मसूद के सामने चुनौती दलित वोट को अपने पाले में लाना होगा BJP अपने वोट बैंक के मतदान प्रतिशत को ज़्यादा बढ़ाने पर ज़ोर दे रही है इस सीट पर बीजेपी के वोट बैंक में सेंधमारी करना इमरान मसूद के लिए बेहद मुश्किल है BSP भी अपने मूल वोट को अपने साथ जोड़े रखने पर काम कर रही है.

सहारनपुर लोकसभा की 5 विधानसभा सीटों में से 2022 के विधानसभा चुनाव में 3 सीटों पर भाजपा और 2 सीटों पर सपा की जीत हुई थी…

सहारनपुर संसदीय सीट के विधानसभा सीटों का समीकरण-

सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की 5 सीटें आती हैं. इसमें बीहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद और रामपुर मनिहारन शामिल है. साल 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 3 सीटों और समाजवाटी पार्टी को 2 सीटों पर जीत मिली थी. बीहट से समाजवादी पार्टी के उमर अली खान और सहारनपुर से आशु मलिक विधायक चुने गए. जबकि सहारनपुर नगर से बीजेपी के राजीव गुम्बर, देवबंद से ब्रिजेश सिंह और रामपुर मनिहारन से बीजेपी के देवेंद्र कुमार निगम ने जीत दर्ज की.


कुल मतदाता- 18 लाख (लगभग)
कुल विधानसभा- 5
मौजूदा सांसद- BSP
2024 लोकसभा चुनाव में सहारनपुर से प्रमुख प्रत्याशी

  1. BJP- राघव लखनपाल शर्मा
  2. Cong+SP- इमरान मसूद
  3. BSP- माजिद अली
    सहारनपुर लोकसभा सीट का जातीय समीकरण
  4. मुस्लिम- 6.75 लाख,दलित- 3 लाख,पंजाबी- 1 लाख,सैनी- 1.25 लाख गुर्जर- 1 लाख,ब्राह्मण- 80 हज़ार,ठाकुर- 70 हज़ार,बनिया- 60 हज़ार,*—कश्यप- 90 हज़ार,जाट- 35 हज़ार,यादव- 18 हज़ार,पाल- 19 हज़ार, कुम्हार- 20 हज़ार,अन्य पिछड़ा वर्ग- 50 हज़ार
    सहारनपुर मुस्लिम और दलित बाहुल्य सीट है, इसीलिए 2019 के लोकसभा चुनाव में BSP प्रत्याशी की जीत हुई थी लेकिन इस सीट हिंदू वोट की संख्या भी बहुत ज़्यादा है… 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा का गठबंधन नहीं है बल्कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन है. वहीं बीजेपी के साथ RLD का गठबंधन है…
    2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे
    1.SP+BSP- 5,14,139
    2.BJP- 4,91,722
    3.Cong- 2,07,068
    सहारनपुर में सपा बसपा गठबंधन के बावजूद BSP प्रत्याशी मात्र 22,417 वोटों से जीत पाए 2022 के विधानसभा चुनाव में सहारनपुर लोकसभा के नतीजे…
    1.SP- 4,41,856
    2.BJP- 4,24,050
    3.BSP- 1,68,713 2022 के विधानसभा चुनाव में इस लोकसभा सीट पर सपा 17,806 वोटों से आगे रही लेकिन लोकसभा चुनाव के मुद्दे और चेहरे हमेशा अलग होते हैं, यह बात ज़रूर ध्यान में रखनी चाहिए…. सहारनपुर में बीजेपी 2014 का लोकसभा चुनाव जीती, 2019 का चुनाव हार गई लेकिन 2024 के चुनाव में सहारनपुर सीट पर मुख्य लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच है बसपा प्रत्याशी इमरान मसूद का खेल बिगाड़ सकते हैं बीजेपी के लिए 25 हज़ार का अंतर पार करना बेहद मुश्किल नहीं होगा वहीं इमरान मसूद के सामने चुनौती दलित वोट को अपने पाले में लाना होगा BJP अपने वोट बैंक के मतदान प्रतिशत को ज़्यादा बढ़ाने पर ज़ोर दे रही है इस सीट पर बीजेपी के वोट बैंक में सेंधमारी करना इमरान मसूद के लिए बेहद मुश्किल है BSP भी अपने मूल वोट को अपने साथ जोड़े रखने पर काम कर रही है सहारनपुर लोकसभा की 5 विधानसभा सीटों में से 2022 के विधानसभा चुनाव में 3 सीटों पर भाजपा और 2 सीटों पर सपा की जीत हुई थी…
    1. बेहट- (SP- 1,34,513), BJP- 96,633), (BSP- 45,075)
    2.सहारनपुर शहर- (SP- 1,35,761), (BJP-1,43,195), (BSP- 8,776)
    3.सहारनपुर देहात- (SP- 1,07,007), (BJP- 76,262), (BSP- 62,637)
    4.देवबंद- (SP- 86,786), (BJP- 93,890), (BSP- 52,732)
    5.रामपुर मनिहारन- (SP- 64,865), (BJP- 89,109), (BSP- 68,516) सहारनपुर लोकसभा का चुनावी गणित