मटके का पानी पीने के फायदे

67
मटके का पानी पीने के फायदे
मटके का पानी पीने के फायदे

मटके का पानी दवा की तरह काम करता है। यह प्राकृतिक रूप से पानी को शुद्ध बनाता है। अगर आप सही तरीके से मटके का इस्तेमाल करेंगे तो यह किसी भी आरओ वॉटर फिल्टर से ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।शरीर को हाइड्रेट करने के लिए ना गर्म पानी चाहिए और ना ठंडा। रूम टेंप्रेचर पर ठंडा हुआ पानी ही डिहाइड्रेशन को दूर कर सकता है। इसलिए मटके का पानी शरीर को हाइड्रेट करने के लिए बेस्ट है। मटके का पानी पीने के फायदे

मटके का पानी पीने से दिमाग और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर की कई बीमारियां भी दूर होती हैं. वहीं RO पानी को फिल्टर करने के दौरान उससे जरूरी पोषक तत्वों को भी खत्म कर देता है।जबकि मटका नैचुरल फिल्टर के रूप में काम करता है। मटके का पानी आयरन की कमी दूर करने में भी सक्षम होता है। गर्मियों में हर किसी को ठंडा पानी पीने का मन करता है। इसके लिए आजकल ज्यादातर घरों में फ्रिज का इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज का ठंडा पानी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है? इससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आप गर्मियों में अपनी प्यास बुझाने के लिए फ्रिज का पानी पीने के बजाय मटके का पानी पिएं। आयुर्वेद के अनुसार मिट्टी के घड़े या मटके का पानी अमृत के सामान होता है। मटके में पानी नेचुरल रूप से ठंडा होता है, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही, मिट्टी में ऐसे कई तत्व मौजूद होते हैं, जो कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता रखते हैं। गर्मियों में मटके का पानी पीने से शरीर की परेशानियां दूर हो सकती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी में मटके का पानी जितना ठंडा और सुकूनदायक लगता है, स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद भी होता है। इसका तापमान सामान्य से थोड़ा ही कम होता है जो ठंडक तो देता ही है, पाचन की क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।मटके का पानी पीना से कैंसर की बीमारी का खतरा बहुत कम हो जाता है। घड़े का पानी गले से संबंधी बीमारियों से बचा कर रखता है और यह हमको जुकाम खांसी की परेशानी से भी बचाता है।मटके का पानी पीना से पीएच संतुलन सही होता है। मिट्टी के क्षारीय तत्व और पानी के तत्व मिलकर उचित पीएच बेलेंस बनाते हैं जो शरीर को किसी भी तरह की हानि से बचाते हैं और संतुलन बिगडऩे नहीं देते। मटके का पानी प्राकृतिक तौर पर ठंडा होता है, जबकि फ्रिज का पानी इलेक्ट्रिसिटी की मदद से। बल्कि एक बड़ा फायदा यह भी है कि इसमें बिजली की बचत भी होती है, और मटके बनाने वालों को भी लाभ होगा।अगर आप दमा के रोगी हैं, तो भी मटके का पानी पिएं। लकवा पेशेंट्स को भी मटके का पानी नियमित तरीके से गर्मी में पीना चाहिए। इससे उनको फायदा मिलेगा।

  • मटके का पानी विटामिन बी और सी का अच्छा स्रोत होता है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और दिमाग़ और पाचन तंत्र मज़बूत होता है।
  • मटके का पानी आयरन की कमी को भी दूर करता है।
  • मटके का पानी ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है और हार्ट अटैक की संभावना को कम करता है।
  • मटके का पानी शरीर में ग्लूकोज़ बनाए रखता है और सन-स्ट्रोक से बचाता है।
  • मटके का पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और पाचन और मेटाबॉलिज़्म में सुधार करता है।
  • मटके का पानी पीने से पेट में गैस, कब्ज, और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
  • मटके का पानी शरीर के तापमान को नॉर्मल करके हीटस्ट्रोक से बचाता है।
  • मटके का पानी पीने से शरीर ठंडा रहता है और मेटाबॉलिज़्म रेट भी बढ़ जाता है।
  • मटके का पानी पीने से मिट्टी की भीनी-भीनी खुशबू आती है।
  • मटके का पानी पीने से शरीर की बीमारियां एकदम से खत्म हो जाती हैं।
  • मटके का पानी पीने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। मटके का पानी पीने के फायदे