सेहत का खज़ाना है शहतूत

66
सेहत का खज़ाना है शहतूत
सेहत का खज़ाना है शहतूत

गर्मी के मौसम में शहतूत बेहद फायदेमंद माने गए हैं। सेहत के लिए यह बहुत गुणकारी माना गया है। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह कैंसर जैसे रोगियो के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके साथ ही यह स्किने के लिए भी बेहद फायदेमंद है। सेहत का खज़ाना है शहतूत

 शहतूत हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए एक सर्वोत्तम फल है। जो शरीर के लिए हर तरह से फायदमेंद है। यदि आपके आस-पास इसका पेड़ है तो इस फल का आनंद लीजिए और सेहतमंद रहिए। प्रकृति अपने आप में हर एक चीज से भरपूर है। खासकर नेचुरल तरीके से निर्मित खाद्य पदार्थ, जो कि कई तरह के पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर हैं। सेहत के लिए वैसे तो कई फल और सब्जियां लाभकारी हैं लेकिन आज हम आपको एक खास फल को लेकर जानकारी दे रहे हैं। दरअसल, यहां हम शहतूत के बारे में बात कर रहे हैं। आमतौर पर शहतूत के पेड़ आपको अपने मुहल्ले में भी मिल जाते हैं। इसका फल बहुत ही पौष्टिक है जो खाने में तो स्वादिष्ट है ही और इसके स्वस्थ्य लाभ ही हैं।

शहतूत मीठा फल है, जिससे बच्चे से लेकर बड़े तक सब बहुत चाव से खाते हैं। आयुर्वेद की अनुसार, शहतूत में असंख्य गुण है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। इसमें पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।  शहतूत अपने हाई एंटीऑक्सीडेंट की वजह से स्किन और बालों के नेचुरल कलर को बरकरार रखता है। इससे कील, मंहासे, बालों झड़ने जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही ये सूखी और संवेदनशील त्वचा के लिए प्राकृतिक वरदान है।

शहतूत हृदय,आंखों,हड्डियों,मानिसक स्वस्थ्य और आंत की सेहत के लिए फायदेमंद है। ये फल पाचन में सुधार और शुगर लेवल को कंट्रोल करने की क्षमता रखता है। इतना ही नहीं, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल और लिवर की सेहत को सही रखने में भी मदददार है। दांत संबंधी बीमारियों से भी बचाव करता है। शहतूत विटामिन के, सी और पोटेशियम से भरपूर होते हैं। शहतूत में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो चीनी को ग्लूकोज में बदलता है और इसे कोशिकाओं को ऊर्जा मिलती है। शहतूत का सेवन आपके आयरन की मात्रा को बढ़ाता है और ऊतकों को ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति करता है। शहतूत में जिंक और मैंगनीज की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। जिंक के सेवन से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। इसे हम नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर कह सकते हैं।

देश में फलों की अनेक प्रजातियां पाई जाती हैं। आम,सेब,संतरा, लिची, केला, अमरूद जैसे फलों की बाजार में हो जाती है। लेकिन एक फल है, जो खाने मेें बेहद टेस्टी होता है। पोषक तत्वों से भरपूर है। लोग खाना भी खूब पसंद करते हैं। मगर बाजार में नहीं बिकता है। इस फल का नाम है शहतूत। आमतौर पर खुले मैदान उगने वाले इस पेड़ से ही शहतूत खाना पसंद करता है। इसके रंगों की बात करें तो कच्चा होने पर हरा, पकने पर लाल, बैंगनी दिखता है। सेहत का खज़ाना है शहतूत

पोषक गुणों से है भरपूर

शहतूत पोषक गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए,सी और ई के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। यह फल गर्मियों के मौस में पेड़ों पर दिखाई देता है। शहतूत के और क्या फायदे हैं। अब यही जानने की कोशिश करते हैं।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद- शहतूत का एक गुण डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधारना भी है। जो व्यक्ति गैस,एसिडिटी,अपच जैसी परेशानियों से जूझ रहे होते हैं। उनके लिए यह एक टॉनिक का काम करता है। यह पाचन तंत्र में आई सूजन को भी कम करता है। 

बढ़ती उम्र के लिए लाभकारी- बहुत सारे लोग कम उम्र में ही बूढ़े दिखने लगते हैं। शहतूत ऐसे लोगों के लिए ओषधि का काम करता है। इस फल में एंटी एजिंग गुण होते हैं। इससे त्वचा की झुर्रिया व अन्य लक्षण नहीं दिखते हैं। 

आंखों के लिए दवा का काम- आंखों के लिए शहतूत दवा का काम करता है। यह रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। जो लोग आई वीकनेस से परेशान हैं। उन्हें आंखों की रोशनी सही होने में मदद मिलती है।

इंफेक्शन से लड़ने में मददगार – शहतूत एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। इंफेक्शन के खिलाफ बॉडी मेें एंटीबॉडी तैयार करता है। इसका प्रयोग एक्जिमा और सोरायसिस जैसी स्किन की बीमारियों के इलाज में किया जाता है। आंतों के कैंसर में भी ये लाभकारी है।

  • शहतूत आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है। शहतूत में ज़ेक्सैन्थिन होता है, जो हमारी आंखों को बनाने वाली कोशिकाओं में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है।यह रेटिना को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से भी बचाता है। इसमें मौजूद कैरोटीनॉयड मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी बीमारियों को रोकने में सहायता करता है।
  • शहतूत ब्रेन हेल्थ को भी बढ़ावा देता है। शहतूत दिमाग को स्वस्थ रखते हुए उसकी कैल्शियम की जरूरत को पूरा करता है। शहतूत अल्जाइमर के लिए भी एक बेहतरीन इलाज है।शहतूत में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को भी मजबूती देता है। इसके अलावा शहतूत इम्यूनिटी के लिए अच्छा है। शहतूत में एल्कलॉइड और विटामिन सी होते हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत करते हैं।
  • शहतूत पाचन के लिए अच्छा होता है। शहतूत में डाइटरी फाइबर होता है, जो पेट साफ करने में मदद करता है। यह स्वादिष्ट फल पाचन तंत्र में सुधार कर सकता है। कब्ज, पेंट में ऐंठन और सूजन के रोगियों के लिए यह फल रामबाण साबित हो सकता है।
  • शहतूत ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। शहतूत में कुछ ऐसे रसायन होते हैं, जो टाइप 2 डायबिटीज के इलाज में उपयोग किए जाने वाले रसायनों के समान होते हैं। ये यौगिक ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
  • शहतूत शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकता है। बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप शहतूत की चाय और शहतूत की पत्ती का अर्क पी सकते हैं। इस फल को हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है और यह दिल की बीमारियों का खतरा कम कर सकता है. सेहत का खज़ाना है शहतूत