भाजपा में सब समाहित

28
सपा में सब समाहित
सपा में सब समाहित

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सपा, बसपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालो में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री चौधरी सरदार सिंह (मथुरा), कांग्रेस के नेता व आजमगढ़ से पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 कमलापति त्रिपाठी के पौत्र सोमेशपति त्रिपाठी (वाराणसी), सपा से पूर्व विधायक पहलवान सिंह (गोरखपुर), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व पूर्व विधायक कुं. कुशलपाल सिंह (मथुरा), बार एसोसिएशन एटा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा, सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरिता सिंह (अयोध्या), स्टेट बैंक अधिकारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगवान बक्श सिंह (अयोध्या), बसपा से लखनऊ जोन को-आर्डिनेटर, पूर्व जिला अध्यक्ष तथा बसपा के वरिष्ठ नेतारामजी गौतम के छोटे भाई प्रमोद चौधरी (लखीमपुर), बसपा के मंडल कोर्डिनेटर व पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे करूणाकर पाण्डेय (अयोध्या), नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा (उन्नाव), सपा से नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला देवी (गोण्डा), नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी (बहराइच), ब्लॉक प्रमुख प्रेम चन्देल (उन्नाव), बसपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संतोष बेलदार (संतकबीरनगर), बसपा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी तथा सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुंवर चन्द्र वकील (आगरा), सर्व विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल राठौर (फिरोजाबाद), आम आदमी पार्टी से प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता (जौनपुर), अखिल विश्व भोजपुरी समाज विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय (वाराणसी), सपा से युवजन सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश कुमार यादव (देवरिया), बसपा से पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी शरद श्रीवास्तव (फर्रूखाबाद), सपा से जिला पंचायत सदस्य राजमणि यादव (अयोध्या), सपा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य शम्भूनाथ सिंह (अयोध्या), सपा से जिला सचिव रमाकांत यादव (अयोध्या), सपा से भूमि विकास बैंक के पूर्व चेयरमेन संजय सिंह राजू (अयोध्या), सपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मराज कोरी (अयोध्या), बसपा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजमणि वर्मा (सुल्तानपुर), बसपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तथा पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन सरोज कुमार शुक्ला (लखनऊ), अधिवक्ता सभा के पूर्व कोषाध्यक्ष सर्वेश चन्द्र कुलश्रेष्ठ (आगरा) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, शंकर लोधी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने किया। भाजपा में सब समाहित

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने के लिए भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सपा, बसपा व कांग्रेस सहित विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों के नेताओं का स्वागत है। उन्होंने कहा 2014 से 2024 तक माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में गरीब, किसान, महिला व नौजवान की बेहतरी के लिए सरकार की प्रत्येक योजना समर्पित रही। आज विश्व पटल पर भारत ने मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। आज भारत जो कहता उसे दुनिया सुनती भी है और मानती भी है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि देश में भाजपा की लहर चल रही है। वहीं इंडी गठबंधन पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं से जन-जन का विश्वास भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है। भाजपा के संकल्प पत्र में युवा, नारी, गरीब तथा किसान की आर्थिक व सामाजिक समृद्धि के लिए मोदी जी की गारंटी है। प्रत्येक सेक्टर को मजबूती देने की गारंटी है। भाजपा सरकार में सबका सम्मान, सबको सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ जुड़िए तथा अपने-अपने क्षेत्रों व बूथों पर जाकर भाजपा को मजबूत करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कीजिए। श्री पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतकर मोदी जी के अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूर्ण करते हुए मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाने में सहभागी बनें। भाजपा में सब समाहित