फिश एक्वेरियम की मची धूम

71
फिश एक्वेरियम की मची धूम
फिश एक्वेरियम की मची धूम

फिश एक्वेरियम की धूम मची वहीं दूसरी तरफ फैशन का तड़का अपना एक अलग अंदाज बिखेर रही।प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वाधान में मिस भारत 2024 का ऑडिशन भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 के मंच पर विशेष सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहा। फिश एक्वेरियम की मची धूम

समर्थ कुमार सक्सेना

लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के तत्वाधान में काशीराम स्मृति उपवन आशियाना लखनऊ में चल रहे हैं भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 में जहां एक तरफ फिश एक्वेरियम की धूम मची है वहीं दूसरी तरफ फैशन का तड़का अपना एक अलग अंदाज बिखेर रही है। खिली हुई गुनगुनी धूप में अंगूठी योग प्रस्तुति ने सभी का मनमोहन रही है। भारत हासिल महोत्सव 2024 के जय श्री राम सेल्फी पॉइंट पर डिस्ट्रिक्ट योगसाना स्पोर्ट एसोसिएशन लखनऊ के तत्वावधान में दिव्य आशीष योग संस्थान के योग प्रशिक्षक आशीष के नेतृत्व में अनूठी योग प्रस्तुति राम आएंगे देशभक्त गीत ‘जय हो’ एवं वंदे मातरम से आए लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। इस कार्यक्रम में खुशी, पलक, श्रद्धा, आयूष, रौनक, महक, अंजलि, नीरज, आलोक द्वारा एक अद्भुत संगीत में योग की प्रस्तुति दी गई।

भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 के सांस्कृतिक मंच से अखिल भारतीय कविता लोक सृजन संस्थान के सौजन्य से लोकार्पण, सम्मान एवं काव्य समारोह का आयोजन किया गया। आचार्य ओम नीरव के संरक्षण एवं भारती पायल के संयोजन में किया गया कार्यक्रम जिसके अध्यक्ष हरी शंकर मिश्र, पूर्व आचार्य, लखनऊ विश्वविद्यालय, हैं, में मुख्य अतिथि के रूप में अमरनाथ अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी और मुख्य वक्ता डॉ. शिवमंगल सिंह मंगल की उपस्थिति में संपन्न इस कार्यक्रम में आचार्य नीरव की दो कृतियों, शास्त्रीय समालोचन, तुलसी के छंद और दिग्दर्शिका घानाक्षरी गुंजन का लड़का का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में तीन दर्जन से अधिक कवि और कवित्रियों ने कविता पाठ किया। सभी विभूतियों को उत्तरीय एवं सम्मान पत्र भेंट कर कविता लोक गौरव मानद उपाधि से विभूषित किया गया। सम्मानित होने वाली विभूतियों में डॉक्टर हरिशंकर मिश्र, अमरनाथ अग्रवाल, डॉक्टर श्रीमंगल सिंह मंगल, डॉक्टर सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी, डॉक्टर योगेश अस्थाना, महेश प्रकाश, विनोद कुमार गुप्ता, निवेदिता श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, सुश्री सरिता सदाबहार, डॉक्टर उमेश प्रकाश, जयप्रकाश तिवारी, मंजू सक्सेना आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

फिश एक्वेरियम की मची धूम

भारत हस्तशिल्प महोत्सव में सुरभि कल्चरल ग्रुप द्वारा विशेष प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई जिसमें राम सिया राम अनन्या दुबे द्वारा क्रिस्टल बांग्ला नृत्य की प्रस्तुति अर्षजीत कौर द्वारा; वन वन चली मैं सोपी सिंह और आरोही द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसी कड़ी में सीनियर गायन सीमा रिमानी के नेतृत्व में रहा जिसमें जी न गुप्ता ग्रुप लीडर, अविनाश, रीना, परी सिंह, शुभ रतन सैनी द्वारा राम जी की निकली सवारी की प्रस्तुति बहुत ही मनमोहक रही।

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वाधान में मिस भारत 2024 का ऑडिशन भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 के मंच पर विशेष सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहा। सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभाओं का जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं एक और कार्यक्रम में थाप संस्था द्वारा रिचा गोयल के नेतृत्व में अर्थव गोयल, सुध कत्थक, एवं अन्य प्रस्तुतियां जैसे मोहे रंग दो लाल, सिलसिला यह चाहत का, वीरा, शिवन्या, अदिति, अहाना ने प्रस्तुत किया। भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एन.बी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया तथा महोत्सव में प्रिया पाल ने सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट दे कर सम्मान्तिन किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना ने किया एवम अथर्व का सहयोग रहा। फिश एक्वेरियम की मची धूम