बापू का बलिदान दिवस

48
बापू का बलिदान दिवस
बापू का बलिदान दिवस

डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय

लखनऊ। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की शहादत दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रदेश मुख्यालय के साथ ही प्रदेश के सभी जनपदों के कांग्रेस मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित कर बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेसजनों द्वारा राम धुन गाकर आजादी के महानायक को याद किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राज ने हजरतगंज स्थित जीपीओ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अतिरिक्त भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश के सभी 844 ब्लाकों से चलाई जा रही यात्रा का आज प्रदेश के सभी 75 जिला मुख्यालयों पर समापन हुआ। लखनऊ में इस यात्रा का समापन प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुआ। बापू का बलिदान दिवस

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि बापू के बलिदान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी ‘‘ महात्मा गांधी के जीवन का संदेश’’ आयोजित हुई। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में सुविख्यात गांधीवादी चिंतक, लेखक एवं प्रोफेसर राम पुनियानी सुप्रसिद्ध इतिहासविद अशोक पाण्डेय, एवं सुविख्यात सामाजिकचिंतक प्रो0 रविकांत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार प्रस्तुत किये। संगोष्ठी का संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 मनीष श्रीवास्तव हिंदवी ने किया।

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं बापू के विचार। योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि। मुख्यमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा, बापू की दी गई शिक्षा में रामराज्य और विश्व शांति की कामना का भाव अंतर्निहित।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बच्चों ने बापू की पुण्यतिथि पर स्वरांजलि दी। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर बापू को याद किया। उन्होंने अपने एक्‍स हैंडल पर लिखा, ‘मानवता के अप्रतिम प्रतीक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू के विचार ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उनकी दी गई शिक्षा में रामराज्य और विश्व शांति की कामना का भाव अंतर्निहित है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वत्रंतदेव सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी महेंद्र सिंह आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अविनाश पाण्डेय ने कहा कि पूज्य बापू जी के विचार एवं उनके कार्यों को सुनकर आज हम सब गौरवान्वित हो रहे हैं। कोई भी समाज विचारों के बिना नहीं बन सकता है। हम यदि कभी कमजोर महसूस करते भी हैं तो यह तभी होता है जब हम भूल जाते है कि हमारा गौरवशाली इतिहास क्या है? हम अपने गौरवशाली अतीत की नीव पर एक बेहतरीन भविष्य के निर्माण के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचारों से ओत प्रोत होकर जननायक राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से दक्षिण से उत्तर और अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से पूरब से पश्चिम सम्पूर्ण भारत का भ्रमण कर जन भावनाओं को समझ रहे हैं और लोगों को गले लगाते हुए आत्मविश्वास से लबरेज होकर भारत की विविधता में एकता का बिगुल बजा रहे हैं। राहुल गांधी जी के इन विचारों से प्रत्येक कांग्रेसजन उत्साहित होकर उनका अनुकरण करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। इसी श्रृखला में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में निकाली गई ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ की सराहना करते हुए उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को बधाई दी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि प्रदेश में तिरंगे को महत्व को घटाने का जो कुचक्र भाजपा एवं आरएसएस द्वारा किया जा रहा है उसे समझ कर ही कांग्रेस पार्टी ने 26 जनवरी से 30 जनवरी तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में प्रदेश के सभी 844 ब्लाकों में ध्वजवंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका आज प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर समापन हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी के जो विचार छूट रहे हैं उन्हें गांव-गांव तक ले जायेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूरी ताकत से गांधी जी की हत्या करने वाली विचारधारा के लोगों को जवाब देगी और 2024 में हम उनकी चूले हिला देंगे। उन्होंने कहा कि हम आराम करने वाले नहीं हैं हम गांधी के लोग हैं जो विचारधारा के लिए शहादत देने से पीछे नहीं हटेंगे। हम वचनबद्ध एवं कटिबद्ध होकर गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

बापू का बलिदान दिवस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सुविख्यात गांधीवादी चिन्तक, लेखक एवं प्रोफेसर राम पुनियानी ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने आजादी की लड़ाई का नेतृत्व करने के साथ ही पूरी दुनिया में सत्य, अंहिसा और सत्याग्रह की ताकत को भी रेखांकित किया। जिस पर चलते हुए कई अन्य देशों ने अपनी आजादी हासिल की। उन्होंने कहा कि आज का जो भारत है वह भारत बना गांधी जी के नेतृत्व में लड़ी गई 1920, 1930 और 1942 के आंदोलनों से जहां गांधी जी ने अपने करिश्माई व्यक्तित्व से पूरे देश के आम जनमानस को आजादी की लड़ाई से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की साजिश थी कि वह हिन्दू और मुस्लिम के बीच फूट डालकर राज करने की जिसे महात्मा गांधी जी ने हिन्दू और मुस्लिमों को एक सूत्र में पिरोकर असफल कर दिया। उन्होंने पाकिस्तान और श्रीलंका का उदाहरण देते हुए कहा कि जो राष्ट्र ‘‘धर्म’’ की राजनीति करते हैं वह विकास के पथ पर आगे नहीं बढ़ पाते। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री और धर्माचार्य में विभेद कर पाना मुश्किल हो गया है। बापू का बलिदान दिवस

सुप्रसिद्ध इतिहासविद अशोक पाण्डेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी जी ने अंहिसा से लोगों का हृदय परिवर्तन किया। जो हिंसा में भरोसा करते हैं उन्हें मारने की कला सीखनी होती है और जो अंहिसा में भरोसा करते हैं उन्हें मरने की कला सीखनी पड़ती है। सच के लिए मृत्यु के भय से मुक्त होकर लड़ने की ताकत विकसित करना मरने की कला है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी एवं उनके अनुयायियों ने अपने अंदर आत्मोत्सर्ग की यह कला विकसित की थी।

डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि अपने संबोधन में सुविख्यात सामाजिक चिंतक प्रो रविकांत ने कहा कि जिन लोगों ने आजादी के बाद तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अस्वीकार करने का काम किया वह आज फिर तिरंगे के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने प्रोटोकॉल बदलकर खादी के तिरंगे की जगह पॉलिस्टर के तिरंगे का नियम लाकर अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने का खेल कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस अर्थात 26 जनवरी पर हमला किया जा रहा है और संविधान के लागू होने के दिन की गरिमा को धूमिल करने का खेल किया जा रहा है।

प्रवक्ता डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि संगोष्ठी के समापन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने यात्रा में शामिल कांग्रेसजनों एवं आये हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी क्रम में प्रातः 10 बजकर 58 मिनट पर सायरन बजने पर उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल मध्य जोन के अध्यक्ष राजेश सिंह काली सहित सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात जीपीओ पर बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद अविनाश पाण्डेय एवं अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा निकाली जाने वाली पदयात्रा को पुलिस प्रशासन द्वारा रोका गया जिस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं प्रशासन के लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

संगोष्ठी में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, विश्वविजय सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, पूर्व मंत्री मुईद अहमद, नकुल दुबे, डॉ0 सी0पी0 राय, राज बहादुर सिंह, सतीश अजमानी, धीरेन्द्र सिंह धीरू, प्रदेश महासचिव अनिल यादव, मुकेश सिंह चौहान, प्रदेश सचिव अतुल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय, डॉ0 हिलाल अहमद नकवी, अंशू अवस्थी, अलीमुल्लाह खान, प्रदीप सिंह, शाहनवाज आलम, ममता चौधरी, शामीना शफीक, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, नरेन्द्र दत्ता त्रिपाठी, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, अंकित तिवारी, अनस रहमान, दानिश आजम वारसी, शालिनी सिंह, अनामिका यादव, जय प्रकाश पाण्डेय, सिद्धी वीरेन्द्र मदान, रमेश मिश्रा, संजय दीक्षित, प्रमोद सिंह, सरदार रंजीत सिंह, सुशीला शर्मा, प्रज्ञा सिंह, अमित त्यागी, विजय पाण्डेय, पंकज तिवारी, डॉ0 आर0पी0 त्रिपाठी, संजय सिंह, रूद्र दमन सिंह, शहाना सिद्दीकी, शाहनवाज खान, डॉ0 शहजाद आलम, ललन कुमार बृजेन्द्र सिंह, हनीफ खान, ओमकारनाथ सिंह, तनवीर फातिमा, आलोक सिंह रैकवार, चन्द्र प्रकाश, सोमेश सिंह चौहान, सुष्मा मिश्रा, विभा त्रिपाठी, सीमा चौधरी, नरेन्द्र गौतम, शैलेन्द्र दीक्षित, परवीन खान, साबरा खातून, नरेश बाल्मीकि, जी0के0 दुबे, अख्तर मलिक, अनीस अख्तर मोदी, नितान्त सिंह, चन्द्रशेखर मिश्रा, अभिषेक यादव, आशुतोष मिश्रा, सुशील बाल्मीकि, मनोज तिवारी, मेहताब जायसी, प्रभाकर मिश्रा, रीतू अग्रवाल, चौधरी सलमान कादिर, योगेश्वर सिंह, अखिलेश कुमार शर्मा सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे। बापू का बलिदान दिवस