भारतीय संविधान सबको मिले भागीदारी

137
भारतीय संविधान सबको मिले भागीदारी
भारतीय संविधान सबको मिले भागीदारी


मौलिक अधिकार पार्टी ने संविधान प्रचार यात्रा की जिले में शुरुआत। भारतीय संविधान के हिसाब से सभी के मिले भागीदारी-जेपी शास्त्री

विनोद यादव

सुल्तानपुर। मौलिक अधिकार पार्टी द्वारा तिकोनिया पार्क स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर संविधान प्रचार यात्रा की शुरुआत की । समतामूलक समाज और सभी को बराबर की हिस्सेदारी की बात कर रहें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शास्त्री ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा राजनेता मालामाल होते जा रहें हैं और नौकरशाह खुशहाल हैं जनता फटेहाल की स्थिति में हैं पूरे देश में आज बेरोजगारी महगाई अपने चरम पर हैं सरकार न पढाई की तरफ ध्यान दे पा रही हैं न दवाई की तरह हमें और सभी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ इस दोहरी नीति के खिलाफ संविधान बचाओ अभियान के साथ साथ संविधान जागरूकता अभियान को भी जोर देना हैं।

भारतीय संविधान सबको मिले भागीदारी

जिससे ठेखा ,खुमचा और रेडी लगाने वाला तथा आम आदमी के साथ महिला एंव किसान व नौजवान अपने फंडामेंटल्स राइट्स को जाने हमे इस जनजागरूकता अभियान में सभी को जड़ते हुए गांव गिराव तक अपने अभियान को ले जाना हैं ताकि आने वाले समय में कोई किसी भी प्रकार की न लालच दे न फ्री का राशन न फ्री का भाषण । मौलिक अधिकार पाट्री की मांग हैं कि संविधान की प्रस्तावना से लेकर भाग 1,2,3,4 तक उच्च प्राथमिक से माध्यमिक तक एक विषय के रुप में पढ़ाया जाय ।

इसके लिए मौलिक अधिकार पार्टी जनसंवाद एंव जनता की आदालत में अपील करने उतरी हैं कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शास्त्री ,प्रदेश अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा ,प्रदेश प्रवक्ता मेवालाल यादव ,सुरेश कुमार वौद्ध ,अरविंद कुमार ,राम दौर ,जिलाध्यक्ष अमृतलाल विश्वकर्मा ,विमला भारती,ताड़कनाथ ,एड् हरिशंकर शर्मा ,पुष्पा शर्मा ,संगीता ,सुमन विश्वकर्मा ,राम जी ,धर्मेंद्र कुमार सहित सैकड़ों पार्टी के पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने संविधान प्रचार यात्रा अभियान की शुरुआत में पहुचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और गांव गांव जनजागरूकता अभियान पहुचाने का संकल्प लिया । भारतीय संविधान सबको मिले भागीदारी