भारत को कुश्ती में दूसरा गोल्ड

171

भारत को कुश्ती में दूसरा गोल्ड मिल गया है। 65 किलोग्राम के भार वर्ग में बजरंग पुनिया ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम में भारत के बजरंग पूनिया ने कमाल कर दिखाया है बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में कनाडा के पहलवान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है और विश्व में भारत का नाम रोशन किया है।

भारत के स्टार रेसलर ने 65 किलोग्राम वर्ग में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता।उन्होंने कनाडा के लालकलन मैक्निल को 9-2 से हराकर अपने नाम गोल्ड किया। यह उनका लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीता,बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत में मेडल्स की संख्या कुल 21हो गई है। जिसमें 6 गोल्ड शामिल है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 21 पदक जीत चुका है। इसमें छह स्वर्ण, आठ रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। आठवें दिन पहलवान बजरंग पूनिया ने स्वर्ण और अंशु मलिक ने रजत पदक जीता। भाविना ने भी पैरा टेबल टेनिस के फाइनल में जगह बना ली है और पदक पक्का कर लिया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है।दरअसल, अंशु मलिक, दीपक पूनिया, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस तरह कुश्ती में भारत के 4 मेडल पक्के हो गए हैं।

भारत के दिग्गज पहलवान बजरंग पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में कनाडा के लचलान मैकनिल को 9-2 से हराया। भारत का बर्मिंघम में कुश्ती में यह पहला और कुल छठा स्वर्ण पदक है। बजरंग ने इससे पहले 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण जीता था। वहीं, 2014 में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था। कुश्ती में इस बार भारत का यह दूसरा पदक है। बजरंग से पहले अंशु मलिक रजत पदक जीतने में कामयाब हुई थीं।

भारत के पदक विजेता –
6 स्वर्णः- मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, बजरंग पूनिया।
8 रजतः- संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक।
7 कांस्यः- गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर।