देश-प्रदेश में महंगाई,बेरोजगारी चरम पर-अखिलेश यादव

79
झूठे मुकदमें दर्ज कराने में विश्व रिकॉर्ड बना रही भाजपा
झूठे मुकदमें दर्ज कराने में विश्व रिकॉर्ड बना रही भाजपा

राजेंद्र चौधरी

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश की जनता, किसान और नौजवान सभी लोग दुःखी है। केन्द्र की सरकार उद्योगपतियों की सरकार है। यह गरीब और किसान की सरकार नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों का 10 लाख करोड़ रू0 से ज्यादा का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। जनता भाजपा से नाराज है और वह परिवर्तन चाहती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटा देगी। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा की आर्थिक नीतियां पूरी तरह से फेल हो चुकी है। नोटबंदी नीति की खामियां भी सामने आ चुकी है। आज भी काला धन और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को एक मीडिया इन्टरव्यू में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार, सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। भाजपा भी कांग्रेस के रास्ते पर है। जनता सब देख रही है। जो भी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करेगा। जनता उसे हरा देगी। जनता भाजपा को सत्ता के दुरूपयोग की सजा देगी। देश-प्रदेश में महंगाई,बेरोजगारी चरम पर-अखिलेश यादव


लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन बनेगा। समाजवादी पार्टी की रणनीति इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की है। इंडिया गठबंधन पीडीए के रास्ते पर चलकर मजबूत होगा। इंडिया गठबंधन भाजपा को हराएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा को सभी 80 सीटों पर हराने की रणनीति बना रही है, जिससे भाजपा सभी सीटें हारे और केन्द्र की सत्ता से हटे। भाजपा हटेगी तो संविधान और लोकतंत्र बचेगा। भाजपा उत्तर प्रदेश से ही केन्द्र की सत्ता में आई है। प्रधानमंत्री से लेकर कई मंत्री उत्तर प्रदेश से है लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए कोई काम नहीं किया। केन्द्र की भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किया। एनएचआई ने उत्तर प्रदेश में एक भी एक्सप्रेस-वे नहीं दिया। चीन की सीमा को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने सुझाव दिया था कि ग्वालियर से लीपूलेन तक सिक्स लेन सड़क बनाई जाए। लेकिन इस पर काम नहीं हुआ। समाजवादी सरकार में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे देश का सबसे बेहतरीन एक्सप्रेस-वे बनाया गया। जिस पर लड़ाकू विमान भी उतरे और देश का सबसे बड़ा माल वाहक विमान हरक्यूलिस उतरा।  


    अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों की लड़ाई पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों को संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए हैं। भाजपा संविधान को कमजोर कर रही है। पिछड़ों और दलितों को संविधान के अनुरूप नौकरियों में आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। समाजवादी लोग लम्बे समय से जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं। जातीय जनगणना से ही सामाजिक न्याय मिलेगा। सामाजिक न्याय का रास्ता जातीय जनगणना से निकलता है, जातीय जनगणना हर हालत में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे ज्यादा जातिवादी पार्टी है। भाजपा में जाति के हिसाब से पद बांटे जाते हैं।भाजपा ने जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाये थे। लेकिन वादों को पूरा नहीं किया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिला। महंगाई, बेरोजगारी कम नहीं हुई। 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था दावा भी हवाई साबित हुआ। आज हर घर में नौजवान बेरोजगार है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण नौजवानों की नौकरी छीनी जा रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को जनता के बीच जवाब देना होगा।


    भाजपा सरकार में साजिश और षडयंत्र के तहत समाजवादी पार्टी के नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी ने स्वयं अपने और उपमुख्यमंत्री के गंभीर मुकदमों को वापस ले लिया। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के नेताओं को गलत तरीके से फंसाया गया। मोहम्मद आजम खां साहब पर झूठे मुकदमें लगाए गये। भाजपा ने साजिश और षडयंत्र करके मोहम्मद आजम खां साहब और उनके परिवार पर सबसे ज्यादा झूठे मुकदमे लगवाये है। यह सब करके भाजपा समाजवादी पार्टी को कमजोर दिखाना चाहती है लेकिन वह अपने षडयंत्र में कामयाब नहीं होगी। जनता इसका जवाब देगी। समाजवादी पार्टी भाजपा के साजिश और षडयंत्रों का मुकाबला करेगी। हमें न्यायालय पर भरोसा है कि मोहम्मद आजम खां साहब और समाजवादी पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों सहित अन्य नेताओं को न्याय मिलेगा। देश-प्रदेश में महंगाई,बेरोजगारी चरम पर-अखिलेश यादव