जानिए मोदी कैबिनेट विस्तार किसे क्या मिला

83

नीतीश कुमार ने केंद्र में 3 मंत्रिपद मांगे लेकिन मिला एक. बावजूद इसके वो खुश तो बहुत होंगे! ये चर्चा यूं ही नहीं हो रही है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद कहते हैं कि जब वो पुड़िया बांधकर फेंकते हैं तो वो खुलती नहीं, तो फिर जिस एक मंत्रिपद को 2019 में नीतीश ने सांकेतिक बताकर मोदी सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया था, वही सांकेतिक पद दो साल बाद उन्हें क्यों कबूल हो गया? इसकी वजह भी बड़ी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहले मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहले मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया है. इसमें स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सूचना प्रौद्योगिकी के साथ कानून मंत्री का कार्यभार संभाल रहे रविशंकर प्रसाद और सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित कुल 12 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवसेना और कांग्रेस से होते हुए बीजेपी में आए नारायण राणे और असम में हिमंत बिस्व सरमा के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ने वाले सर्बानंद सोनोवाल समेत 36 नए चेहरे सरकार का हिस्सा बने. जानिए कैबिनेट विस्तार में किस राज्य से कितने-कितने मंत्री बनाए गए, किसे मिला कौनसा पद.

केंद्र की मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद चर्चा इसी बात की है कि चिराग को दूसरा झटका देने के लिए नीतीश ने अपनी मांगों की कुर्बानी दे दी. दरअसल जैसे ही पशुपति पारसको केंद्र सरकार में शामिल करने का फैसला लिया गया उसी वक्त नीतीश ने चिराग को दूसरा झटका दे दिया. LJP सांसद होने के नाते पशुपति पारस को केंद्र सरकार में बतौर खाद्य प्रसंस्करण मंत्री शामिल कर लिया गया.

किस राज्य से कितने-कितने मंत्री बनाए गए-

  1. उतरप्रदेश से सबसे ज्यादा 16 मंत्री.
  2. महाराष्ट्र से 9
  3. बिहार से 6
  4. गुजरात से 6
  5. मघ्यप्रदेश से 6
  6. कर्नाटक से 3
  7. राजस्थान से 3
  8. झारखंड से 3
  9. तेलगांना से 2
  10. असम से 2
  11. हरियाणा से 2
  12. ओडिशा से 2
  13. गोवा से 1
  14. त्रिपुरा से 1
  15. मणिपुर से 1
  16. पंजाब से 1
  17. उत्तराखण्ड से 1
  18. अरुणाचल प्रदेश से 1
  19. हिमाचल प्रदेश से 1
  20. दिल्ली से 1
  21. जम्मू और कश्मीर से 1
  22. और छत्तीसगढ़ से 1

किसे क्या मिला –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और सभी अन्य विभागों का प्रभार है जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए हैं.

  1. राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री
  2. अमित शाह- गृह मंत्रालय और सहयोग मंत्रालय
  3. नितिन गडकरी- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
  4. निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट मंत्रालय
  5. नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय
  6. एस जयशंकर- विदेश मंत्री
  7. अर्जुन मुंडा- जनजातीय कार्य मंत्री
  8. स्मृति जुबिन ईरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्री
  9. पीयूष गोयल- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, उपभोक्ता कार्य मंत्री, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री
  10. प्रह्लाद जोशी- संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री और खनन मंत्री
  11. नारायण राणे- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री
  12. सर्वानंद सोनोवाल- पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री और आयुष मंत्री मुख़्तार
  13. मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
  14. वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्रालय
  15. गिरिराज सिंह- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय
  16. ज्योतिरादित्य सिंधिया- नागर विमानन मंत्री
  17. रामचंद्र प्रसाद सिंह- स्टील मंत्री
  18. अश्विनी वैष्णव- रेलवे मंत्री संचार मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
  19. अश्विनी कुमार पारस- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
  20. गजेंद्र सिंह शेखावत- जल शक्ति मंत्री
  21. किरेन रिजिजू- कानून एवं न्याय मंत्री
  22. राजकुमार सिंह- ऊर्जा मंत्री, नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री
  23. हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री और आवास एवं शहरी विकास मंत्री
  24. मनसुख मंडाविया- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और रसायन एवं उर्वरक मंत्री
  25. भूपेंद्र यादव- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और श्रम और रोजगार मंत्री
  26. महेंद्र नाथ पांडेय- भारी उद्योग मंत्री
  27. परषोत्तम रूपला- मत्यस्यपालन पशुपालन एवं डेयरी मंत्री
  28. जी किशन रेड्डी- संस्कृति मंत्री पर्यटन मंत्री और पूर्वोत्तर विकास मंत्री
  29. अनुराग ठाकुर- सूचना एवं प्रसारण मंत्री और युवा एवं खेल मंत्री

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. राव इंद्रजीत सिंह : सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. डॉ. जितेंद्र सिंह : विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

राज्य मंत्री
1. श्रीपद येसो नाइक : बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. फग्गनसिंह कुलस्ते : इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री, और ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
3. प्रहलाद सिंह पटेल : जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री, और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
4. अश्विनी कुमार चौबे : उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री, और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री
5. अर्जुन राम मेघवाल : संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
6. जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री, और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
7. कृष्ण पाल : विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री, और भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
8. दानवे रावसाहेब दादाराव : रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री, कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री, और खान मंत्रालय में राज्य मंत्री
9. रामदास अठावले : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
10. साध्वी निरंजन ज्योति : उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री, और ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
11. डॉ. संजीव कुमार बाल्यान : मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
12. नित्यानंद राय : गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
13. पंकज चौधरी : वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
14. अनुप्रिया सिंह पटेल : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
15. एस. पी. सिंह बघेल : कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री
16. राजीव चंद्रशेखर : कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
17. शोभा करंदलाजे : कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
18. भानु प्रताप सिंह वर्मा : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री
19. दर्शना विक्रम जरदोश : कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
20. वी. मुरलीधरन : विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
21. मीनाक्षी लेखी : विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
22. सोम प्रकाश : वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
23. रेणुका सिंह सरुता : जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
24. रामेश्वर तेली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री, और श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री
25. कैलाश चौधरी : कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
26. अन्नपूर्णा देवी : शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
27. ए. नारायणस्वामी : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
28. कौशल किशोर : आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
29. अजय भट्ट : रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री
30. बी एल वर्मा : उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, और सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
31. अजय कुमार : गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
32. देवुसिंह चौहान : संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
33. भगवंत खुबा : नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
34 : कपिल मोरेश्वर पाटिल : पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
35. प्रतिमा भौमिक : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
36. डॉ. सुभाष सरकार : शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
37. डॉ. भागवत किशनराव कराड : वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
38. डॉ. राजकुमार रंजन सिंह : विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
39. डॉ. भारती प्रवीण पवार : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
40. बिश्वेश्वर टुडू : जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री, और जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
41. शांतनु ठाकुर : बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
42. डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, और आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री
43. जॉन बारला : अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
44. डॉ. एल. मुरुगन : मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री, और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री
45. निसिथ प्रमाणिक : गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री, और युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री