जानें किसे हार के डर से छूट रहे पसीने..!

91
अखिलेश यादव आज कनौज से करेंगे नामांकन
अखिलेश यादव आज कनौज से करेंगे नामांकन

 अखिलेश यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में हार के डर से घबराई और बौखलाई भाजपा सरकार यूपी चुनाव लडने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को साथ लेकर आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले हैं, यह सौहार्द की सुगंध को नहीं पसंद करते हैं। भाजपा लखनऊ से लेकर दिल्ली तक उत्तर प्रदेश को बदनाम कर रही है। जनता सब समझ रही है, विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया करेगी।अखिलेश यादव ने कहा कि हिटलर के जमाने में तो प्रोपेगेंडा का एक विभाग होता था लेकिन यहां पर पूरी भाजपा नफरत, दुर्गंध और झूठ फैलाने के लिए काम कर रही है। उत्तर प्रदेश के नए चीफ सेक्रेटरी को लेकर सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा यूपी के चुनाव को लेकर हर जुगाड़ अपना रही है।

मोदी-शाह भाजपा की कड़े फैसले लेने की तानाशाहीपूर्ण ठसक निकाल दी है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण समझी जाने वाली शामली जनपद की थानाभवन विधानसभा सीट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने आरोप लगाया है कि उनकी विधानसभा सीट के मुस्लिम और जाट बहुल गांवों में बूथ कैप्चरिंग की गई हैं। शामली जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने इसकी शिकायत रिटर्निंग ऑफिसर को की है। शिकायत का साथ ही पुनः मतदान कराने की अपील की है। शिकायत में लिखा गया है कि विधानसभा चुनाव में बूंटा ,टपराना, अंगदीपुर, उमरपुर, जलालाबाद, इस्लामपुर ,सोंटा और भैसानी गांव में रालोद और सपा के दबंग लोगों ने बूथ को पर कब्जा कर लिया और गरीब और कमज़ोर लोगों को वोट डालने नहीं दिया। इसके लिए लगातार शिकायत की गई मगर प्रशासन ने उनकी सुनवाई नही है। भाजपा ने इन बूथ पर पुनः मतदान की मांग उठाई हैं।
भाजपा के डबल इंजन एक दूसरे से टकरा रहे हैं। उत्तर प्रदेश को डबल इंजन सरकारों से कोई लाभ नहीं हुआ है। समाजवादी पार्टी का एक रथ भाजपा के छह रथो पर भारी साबित हुआ है। इसीलिए भाजपा अब अनैतिक और अलोकतांत्रिक व्यवहार पर उतर आई है। सन् 2022 में जनता इसके लिए उसे माफ नहीं करेगी।

इन बूथ पर मतदान प्रतिशत काफी अच्छा रहा है जैसे बूंटा गांव में चारों बूथों पर क्रमशः यह 78.19%, 82.54%, 82.35%, 75.44%, और गुज्जरपुर और टपराना में यह 92.71%, 81%, भैसानी में 75.51%, 83.19%, 80.65%, 84.94%, 88.75% रहा है। भाजपा ने कुल 43 बूथों की शिकायत की है। बताया जा रहा है कि यहां भाजपा के विरुद्ध एकतरफ़ा वोटिंग हुई है। भाजपा प्रत्याशी यहां बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगा रहे हैं।सुरेश राणा थानाभवन सीट से विधायक हैं। उनका मुख्य मुकाबले में रालोद और समाजवादी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार अशरफ अली खान है। सीट के समीकरण बताते हैं कि इस बार सुरेश राणा की डगर बेहद पथरीली है। स्थानीय किसानों में नाराजग़ी देखी जा रही है। अशरफ अली खान ने भाजपा की इस आपत्ति को हास्यास्पद बताया हैं, उन्होंने कहा कि इस बात कोई विश्वास नही कर सकता है कि प्रशासन ने भाजपा के मंत्री की सुनवाई नहीं की और बूथ कैप्चरिंग हुई। यह पूरी तरह से असत्य बात है। जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है इसलिए मतदान प्रतिशत ज्यादा हुआ है। सुरेश राणा अपनी हार देख कर बौखला गए हैं और यह आरोप बेबुनियाद है।भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा का कहना है कि इन बूथों पर दबंगो ने मतधिकार से गरीबों और कमजोरों को वंचित कर दिया।

भारतीय जनता पार्टी के चुनाव सह प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग से मिला। भाजपा ने चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में कहा है कि समाजवादी पार्टी चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं पर हमले करा रही है। अखिलेश यादव के निर्देश पर ही ऐसी घटनाएं की जा रही हैं। करहल में अपनी हार को देखकर उन्हें पसीना छूट रहा है। सपा की ज़मीन खिसक चुकी है इसलिए भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल पर हमला करवाया गया।उन्होंने कहा, दूसरे चरण के मतदान के बाद सपा की बौखलाहट देखने को मिल रही है। जनता ने जिस तरह कमल का बटन दबाया उससे अखिलेश का पसीना छूट रहा है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद गीता शाक्य पर हमला हुआ। एसपी सिंह बघेल पर सपा के गुंडों ने हमला किया। मैनपुरी जिले की जिस करहल सीट पर एसपी सिंह बघेल पर पत्थर और डंडे चलाए गए, इन सपा के गुंडों पर चुनाव आयोग कार्रवाई करे। हर बूथ पर वोटिंग सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाए। वोट डालने वाले हर वोटर की पहचान सुनिश्चित की जाए। आपराधिक प्रवृत्ति के सभी लोगों को चिह्नित कर आयोग कार्रवाई करे।उन्होंने कहा कि मैनपुरी इटावा समेत अन्य जगहों के सपा के गुंडों पर मतदान से पहले कार्रवाई हो। अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाए। दूसरे चरण के बाद अखिलेश यादव को आज़म खान याद आ गए। पांचवें और छठे चरण में अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी याद आ जाएंगे। पूरे प्रदेश में चुनाव जीतने के लिए समाजवादी पार्टी अराजकता की आड़ लेकर लोगों को डराने धमकाने का काम कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता सपा के गुंडाराज और दंगाराज से पीछा छुड़ा चुकी है। वह इन्हें दोबारा किसी सूरत में नहीं आने देगी। उसे भाजपा की सरकार पसंद है, वह फिर से भाजपा को 300 प्लस सीटों का आशीर्वाद देने जा रही है।