जानें… मनी प्लांट लगाने का सही तरीका

137

गलत जगह मनी प्लांट लगाने से फायदे की जगह होगा नुकसान, जानें क्‍या है पौधा लगाने का सही तरीका।

अतुल मोदी

घर में सकारात्‍मक उर्जा प्रवेश करने के लिए हम तरह-तरह के प्रयास करते हैं, उनमें से मनी प्‍लांट का पौधा लगाना सबसे प्रमुख प्रयासों में से एक है। भारतीयों में ऐसी मान्‍यता है कि मनी प्लांट लगाने से घर में सम्‍पन्‍नता आती है। धन-धान्य की बढ़ोत्‍तरी होती है। घर की हवा और वातावरण भी शुद्ध होता है। यही कारण है कि ज्‍यादातर लोग अपने घर की बॉलकनी और आंगन में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं।

मनी प्लांट लगाने को लेकर के जो सबसे बड़ी बात है वो है इस पौधे को घर में लगाने से धन में वृद्धि होती है, साथ ही ऐसी भी माना जाता है कि ये पौधा जितना हरा-भरा रहेगा उतना ही घर में सुख-समृद्धि और धन में भी वृद्धि होगी। ऐसा माना जाता है कि यदि आप ये पौधा घर में लगाते हैं तो इससे आपके घर में नैगिटेव एनर्जी का वास नहीं होता है ।मनी प्लांट को कंप्यूटर, टी.वी. के पास लगाने से भी फायदा होता, ऐसा माना जाता है कि इसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पास लगाने से यह उनसे निकलने वाली  रेडिएशन से बचाता है।  

जैसा कि, लोगों का मानना है कि मनी प्लांट का पौधा लगाने से नकारात्‍मक उर्जा घर से दूर रहती है। वास्‍तु शात्र के अनुसार, यदि मनी प्लांट को सही दिशा और स्‍थान पर न लगाया जाए तो यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। मनी प्‍लांट गलत दिशा में होने पर इसका विप‍रीत प्रभाव पड़ सकता है। आइए इस लेख के माध्‍यम से हम आपको बता रहे हैं कि मनी प्‍लांट किस दिशा में लगाना सही है, इसके अलावा यदि यह सही तरीके से न लगाया जाएं तो इसके क्‍या नुकसान हो सकते हैं।

मनी प्लांट का पौधा किस दिशा में लगाएं …?

वास्‍तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। दरअसल उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे ज्यादा नकारात्‍मक माना जाता है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना रहती है। मनी प्लांट धन के साथ-साथ रिश्तों में मधुरता लाने का काम भी करता है। इसलिए इसे पूर्व-पश्चिम दिशा में भी न लगाएं। यह पति-पत्नी के रिश्‍तों में तनाव का कारण बन सकता है।

मनी प्‍लांट को हमेशा आग्‍नेय दिशा यानी कि दक्षिण-पूर्व में ही लगाना चाहिए। इसके पीछे कारण यह है कि इस दिशा के देवता श्रीगणेशजी है, जो सभी विघ्‍नों के नाशक हैं। यह सबसे शुभ दिशा मानी जाती है। इस दिशा में रखने से कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

पौधे को कभी भी मुरझाने न दें –

मनी प्‍लांट के पौधे को कभी भी मुरझाने न दें, इसे हमेशा हरा-भरा रखना अच्‍छा माना जाता है। इसके लिए प्रतिदिन पौधे को पानी देते रहें। यदि पत्तियां मुरझा जाएं तो उन्हें तुरंत छांट दें। मुरझाई पत्तियां नकारात्‍मक प्रभाव डालती हैं। इसके अलावा यह भी ध्‍यान रखना जरूरी है कि मनी प्लांट की बेलें कभी भी जमीन पर ना फैलाएं। ऐसा होना भी घर में कई तरह की नकारात्‍मकता का कारण बन सकता है।

क्‍या घर के बाहर मनी प्‍लांट लगाना सही है..?

मनी प्‍लांट का पौधा घर के बाहर कभी भी नही लगाना चाहिए। मनी प्‍लांट को घर के अंदर लगाने से ही इस पौधे का लाभ मिलता है। हालांकि पौधे को सही दिशा में लगाना जरूरी है। मनी प्‍लांट के आसपास गंदगी न होने दें, हमेशा वातावरण को स्‍वच्‍छ रखें।

मनी प्लांट लगाने का सही तरीका

1- अगर आप इस पौधे को लगा रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान दे कि ये पौधा घर के बाहर ना लगाएं।इसे घर के अंदर ही लगाएं।इसे गमले या बोतल में घर के अंदर लगा सकते हैं।

2-इस पौधे की हमेशा पानी देना चाहिए साथ ही सूखने से बचाना चाहिए इस पौधे का सूखना अशुभ माना जाता है , यदि आपके पौधे की कुछ पत्तियां सूख गई हैं या मुरझा गयी हैं तो उनको तोड़कर अलग कर देना चाहिए। हमेशा इस पौधे को नया और चमकदार ही बनाये रखें।

3- मनी पलांट को लगा कर सही फल पाने के लिए उसकी दिशा का भी ध्यान रखा जाता है, इसलिए ध्यान रखे की मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं.

4-ध्यान रखे की मनी प्लांट की पत्तियां हमेशा ऊपर की ओर रहें, जमीन से छूता हुआ होने पर इससे नुकसान होता है।

5-मनी प्लांट को  घर की आग्नेय कोण या आग्नेय दिशा में रखा जाना श्रेष्ठ और शुभ माना जाता है। यह आग्नेय दिशा में न केवल सुख समृद्धि का संचार करता है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को भी घर में  बनाये रखता है।

मनी प्‍लांट को कहां लगाना सही है..?

जैसा कि हमने बताया कि, मनी प्लांट पौधा लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से सुख-समृद्धि आती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह घर, आंगन कहीं भी आसानी से लगा सकते हैं। यह केवल पानी में भी लगाया जा सकता है और इसके रखरखाव के लिए भी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है। इस बात का ध्‍यान रहे कि मनी प्लांट ऐसी जगह रखें जहां अधिक धूप ना हो। साथ ही इसके पानी को सप्‍ताह में एक बार जरूर बदलें।