होली मिलन समारोह में मेधावियों का सम्मान

35
होली मिलन समारोह में मेधावियों का सम्मान
होली मिलन समारोह में मेधावियों का सम्मान

यादव समाज के बच्चों का प्रशासनिक सेवाओं के प्रति बढ़ा रुझान। यादव सेवा संस्थान के होली मिलन समारोह में हुआ मेधावियों का सम्मान। होली गीत व फूलों की होली से माहौल हुआ होलीमय। यादव पारिवारिक होली मिलन समारोह में बही राधा -कृष्ण के भाजनों की रसधारा। होली मिलन समारोह में मेधावियों का सम्मान

लखनऊ। यादव विकास सेवा संस्थान की ओर से रविवार को सदर कैंट लखनऊ में चतुर्थ यादव पारिवारिक होली मिलन समारोह व मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राम सजीवन यादव ने किया। हाल ही में भारतीय सांख्यकीय सेवा में 25 वें स्थान पर चयनित हुए अंकित यादव को भी संम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम हाल ही में भारतीय सांख्यकीय सेवा में 25 वें स्थान पर चयनित हुए अंकित यादव को भी संम्मानित किया गया। होली मिलन समारोह में राजकीय निर्माण निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक आरएन यादव ने कहा कि यादव समाज को शिक्षित व जागरूक करने की जरूरत है आज समाज को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक रूप से सशक्त होना होगा साथ ही समाज के पिछड़े हुए लोगों की मदद के लिये हम सभी को आगे आना होगा क्योंकि प्रदेश में यादवों की आबादी 19.20 फीसदी है इसी आबादी से आज हजारों की संख्या में यादव समाज के लोग सेना, पुलिस व खेलों में शामिल होकर यादव समाज को गौरान्वित कर रहे हैं। आज पीसीएस जैसी कठिन परीक्षा में भी तमाम यादव बच्चें सेलेक्ट होकर समाज को एक दिशा दिखा रहे हैं।

होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए यूपी राजकीय निर्माण निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक आरएन यादव ने कहा कि यादव समाज को शिक्षित व जागरूक करने की जरूरत है आज समाज को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक रूप से सशक्त होना होगा साथ ही समाज के पिछड़े हुए लोगों की मदद के लिये हम सभी को आगे आना होगा क्योंकि यूपी में यादवों की आबादी 19.20 फीसदी है इसी आबादी से आज हजारों की संख्या में यादव समाज के लोग सेना, पुलिस व खेलों में शामिल होकर यादव समाज को गौरान्वित कर रहे हैं। आज पी0सी0एस0जैसी कठिन परीक्षा में भी तमाम यादव बच्चें सेलेक्ट होकर समाज को एक दिशा दिखा रहे हैं।

संरक्षक सुरेश यादव ने कहा कि पहले जहाँ यादव समाज के लड़के सेना व पुलिस में जाना पसंद करते थे वही अब इन लड़कों का रुझान आई0ए0एस0 व पी0सी0एस0 में हो रहा है अब समाज की महिलाओं में शिक्षा का प्रतिशत बहुत तेजी से बढ़ा है। हमें और अधिक समाज की महिलाओं को शिक्षित करना होगा जिससे समाज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके। इस मौके पर सभा के पदाधिकारी समेत यादव समाज के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

संरक्षक सुरेश यादव ने कहा कि पहले जहाँ यादव समाज के लड़के सेना व पुलिस में जाना पसंद करते थे वही अब इन लड़कों का रुझान आईएएस व पी0सी0एस0 में हो रहा है अब समाज की महिलाओं में शिक्षा का प्रतिशत बहुत तेजी से बढ़ा है। हमें और अधिक समाज की महिलाओं को शिक्षित करना होगा जिससे समाज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके। इस अवसर पर अमित यादव, सुरेश यादव, अनुज यादव,सुनील यादव,राजेश यादव, आकाश यादव,राजू यादव, रमेश यादव, रामसमुझ यादव,आलोक यादव एडवोकेट,आरआर यादव,भूपेंद्र सिंह यादव, किरण यादव, ममता यादव, सुनीता यादव, प्रमोद यादव, चंद्रभान यादव, रीता कृष्ण मोहन आदि उपस्थित रहे। होली मिलन समारोह में मेधावियों का सम्मान