कानून के राज में कांपते हैं माफिया

140
विपक्ष के पास नहीं है सनातन समाप्त करने की हैसियत-डा. दिनेश शर्मा
विपक्ष के पास नहीं है सनातन समाप्त करने की हैसियत-डा. दिनेश शर्मा

सपा बसपा और कांग्रेस विघटनकारी सोंच को संरक्षण देने वाली पार्टियां।भाजपा के लिए राष्ट्रवाद व भारत की संस्कृति का उत्थान अहम।भाजपा सरकार के विकास कार्यों के चलते चुनाव से गायब हुए बिजली पानी सडक के मुद्दे।भाजपा के वोट काटने के लिए हो रही है साजिश।भाजपा सरकार के कानून के राज के आगे कांपते हैं माफिया।भ्रष्टाचार और माफियाओं के खिलाफ जीरो टालरेन्स की नीति अपनाई।

लखनऊ।
 विधि शासन या कानून का शासन का अर्थ है कि कानून सर्वोपरि है तथा वह सभी लोगों पर समान रूप से लागू होती है।उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने आज उत्तर विधानसभा मे सेक्टर क्यू चौराहे पर, दीनदयाल नगर खदरा एवं राजाजीपुरम पश्चिम विधानसभा में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस विघटनकारी सोच को संरक्षण देने वाली पार्टियां है। जो लोगों को जाति और धर्म में बांटकर राजनैतिक लाभ लेना चाहते हैं। इसके विपरीत भाजपा सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य करती है। सपा बसपा कांग्रेस व एमआईएम के लिए चुनाव में जातिवाद परिवारवाद क्षेत्रवाद बाहुबल सम्प्रदायवाद अहम मुद्दा है जबकि भाजपा के लिए राष्ट्रवाद , भारत की संस्कृति का उत्थान तथा जातिवाद से दूर सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम करना ही मुद्दा है। उन्होंने कहा कि इस बार का  चुनाव अलग तरह का है। क्योंकि इस बार भाजपा की ओर से जनता ही चुनाव लड रही है। पहली बार चुनाव से सडक बिजली पानी के मुद्दे गायब हैं  क्योकि भाजपा की सरकार ने इन विषयों पर जबरदस्त काम किया है। विपक्ष पर धु्रवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि  लोगों को बांटकर सत्ता पर काबिज होना ही उनका लक्ष्य है। उनकी इस चाल को कामयाब नहीं होने देना है। देखने में कांग्रेस बसपा सपा और एमआईएम भले ही अलग अलग चुनाव लड रहे हैं पर अन्दरखाने सब मिले हुए हैं। चुनाव में मिलीभगत से ऐसे प्रत्याशी भी उतारे जा रहे हैं जो भाजपा के परंपरागत वोट काट सकें।


राजधानी लखनऊ की चुनाव सभाओं में डा0 शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने विकास की अवधारणा को जमीन पर उतारकर चुनाव के मुद्दे ही बदल दिए हैं। आज प्रदेश में पांच एक्सप्रेस-वे बन रहे है। आने वाले समय में  लखनऊ से कानपुर की दूरी 35 मिनट में पूरी की जा सकेगी। भ्रष्टाचार और माफियाओं के खिलाफ जीरो टालरेन्स की नीति अपनाई गई है। माफिया पिछली सरकारों में अपने समर्थकों के साथ सवारी निकाला करते थे। हाल यह होता था कि कभी-कभी पुलिस भी अपना सम्मान बचाने के लिए थानों में छिप जाती थी। थाने पार्टी विशेष के कार्यालय बन गए थे। उत्तर प्रदेश की जनता को इस परिस्थिति से भाजपा की सरकार ने निजात दिलाई है। युवाओं को नौकरी देने में भी कीर्तिमान बना है। साढे चार लाख लोगों को बिना किसी विवाद के नौकरी तथा तीन लाख लोगों की संविदा पर भर्ती हुई है। पिछली सरकारों में तो नौकरी भ्रष्टाचार की भेंट चढ जाती थीं। आने वाले समय में भाजपा की सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हर परिवार के एक नौजवान को रोजगार मिले।


डा0 शर्मा ने कहा कि आज यूपी में भाजपा सरकार के कानून के राज आगे माफिया भी कांपते हैं। बडे बडे अपराधी जमानत कटवा कर वापस जेल चले गए। उनका यह हाल है कि हाथ में तख्ती लेकर योगी बाबा माफ करो  की गुहार लगाते हैं। भाजपा सरकार में शान्तिप्रिय नागरिक सुखी है और अपराधियों में भय है। पिछले पांच साल में प्रदेश में कहीं पर भी दंगा नहीं हुआ जबकि विपक्षी दलों की सरकारों में त्योहारों पर दंगे होना आम बात हो गई थी। आज सभी त्योहार शान्ति से मनाए जाते हैं। सरकार आने पर संकल्प पत्र के अनुसार होली और दीपावली पर गैस का सिलेन्डर भी फ्री दिया जाएगा। उनका कहना था कि भाजपा सरकार ने राजधानी लखनऊ का पूरा स्वरूप बदल दिया है। अटल जी सपनों का लखनऊ बन रहा है।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो क्षेत्र के विकास की रूपरेखा बनाकर उसे मूर्त रूप देने में सक्षम हो और भाजपा के सभी प्रत्याशी इस कसौटी पर खरे उतरते हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर की संरचना को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि छोटी छोटी बैठकों के जरिए घर घर तक पार्टी का संदेश पहुचाने के काम को तेज किया जाए। इसके साथ ही पर्ची वितरण की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जाए। अन्य दलों से आए लोगों को भी सम्मान देते हुए पार्टी कार्यक्रमों में  भागीदारी दी जानी चाहिए। भाजपा का कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और निस्वार्थ भाव से काम करता है। वह समाज की संरचना में राष्ट्रवाद को लाने के लक्ष्य के लिए कार्य करता है। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान करने की अपील भी की।