भारतीय विरासत को बढ़ा रहे मोदी-भूपेंद्र चौधरी

118
भारतीय विरासत को बढ़ा रहे मोदी-भूपेंद्र चौधरी
भारतीय विरासत को बढ़ा रहे मोदी-भूपेंद्र चौधरी

हिमांशु दुबे

बदायूं/लखनऊ। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, धारा 370 की समाप्ति, राम मंदिर का निर्माण जैसे संकल्प लेकर भाजपा की राजनैतिक यात्रा प्रारम्भ हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के सभी संकल्प पूर्ण कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने यह निश्चय कर लिया है कि देश ना साम्यवाद से चलेगा, ना वामपंथ से चलेगा, अब देश रामराज्य से चलेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को बदायूँ शहर के कृष्णा लॉन में सम्बोधित कर रहे थे। भारतीय विरासत को बढ़ा रहे मोदी-भूपेंद्र चौधरी


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत की विरासत को भी आगे बढ़ा रहे है और भारत की प्रतिभाओं का सम्मानित भी कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज देश में कहीं भी कोई भी प्रतिभा हो, मोदी जी सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित करने का काम भी करते है। बडे स्तर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ कार्य करने वालों को दिये जा रहे पद्म पुरस्कार इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों, वंचितों, शोषितों के जीवन में खुशहाली ला रहे है। सबका साथ, सबका विकास के साथ सबके मान-सम्मान के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है।


श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सड़क निर्माण की गति बहुत तेजी से बड़ी है। 2014 से अब तक हाई-वे का निर्माण तेजी से हो रहा है। पिछली सरकारों में सरकारी योजनाएं केवल जातिवाद, भेदभाव और संप्रदायवाद से संचालित होती थी। लेकिन डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में दंगा और गुंडा चरम सीमा पर थे, योगी सरकार आने के बाद प्रदेश में ना कोई दंगा-ना कोई गुण्डा-बाकी सब चंगा है। आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी दौरे पर जाते हैं और उनको जो सम्मान मिलता है वह 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है।

राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने बैठक में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 27 जून को भोपाल से ‘‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत‘‘ अभियान का शुभारम्भ करेंगे। देश केे 3 हजार से अधिक प्रशिक्षित कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के दौरान भोपाल में उपस्थित रहेगें, जिसमें उत्तर प्रदेश के 500 से अधिक प्रशिक्षित कार्यकर्ता सम्मिलित रहेगें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संवाद के साथ देश भर में मण्डलो तथा बूथों पर पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता जुडे़गे। उन्होंने कहा कि विभिन्न संचार माध्यमों से बूथ पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मोदी जी के प्रेरक पाथेय से प्रेरणा लेगें। उन्होंने कहा कि 26 जून को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी प्रधानमंत्री जी कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले कार्यकर्ताओं की कार्यशाला को भोपाल में सम्बोधित करेगें। उन्होंने कहा कि महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत पार्टी की उत्तर प्रदेश ईकाई ने परिश्रम के साथ कार्य करते हुए सभी अभियानों को सफल बनाया है। उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत, घर-घर सम्पर्क तथा सम्पर्क से समर्थन अभियान को भी सफल बनाएगें।


प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने ‘‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत‘‘ अभियान तथा 23 जून से 30 जून तक चलने वाले घर-घर सम्पर्क अभियान की सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि शक्ति केन्द्रो पर आयोजित बैठकों में तैयार माइक्रो प्लानिंग से अभियान को सर्वस्पर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता पार्टी के सभी कार्यकर्ता तथा पार्टी पदाधिकारियों की अभियान में सहभागिता पर निर्भर करती है। इसलिए सब जुडे़ और सबको जोडें के फॉर्मूलें पर काम करना हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिला प्रभारी 23 से 30 जून तक अपने प्रभार वाले जनपद में प्रवास सुनिश्चित करें। जिले के सभी पदाधिकारी मंडलों में अभियान प्रभारी के रूप में कार्य करेगें। मेरा बूथ-सबसे मजबूत तथा घर-घर सम्पर्क अभियान पार्टी के महत्वपूर्ण अभियान है, इन अभियानों की सफलता के लिए एक सप्ताह तक पूरे परिश्रम तथा समर्पण के साथ सभी को कार्य करना है। धर्मपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य तथा नरेन्द्र मोदी जी को फिर एक बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर कार्य करना है। भारतीय विरासत को बढ़ा रहे मोदी-भूपेंद्र चौधरी