मोदी सरकार इस तानाशाही-छवि यादव

72
मोदी सरकार इस तानाशाही-छवि यादव
मोदी सरकार इस तानाशाही-छवि यादव

अरविंद केजरीवाल को परेशान करने के लिए फर्जी समन भेजने एवं सांसद संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी के खिलाफ आप ने किया विरोध प्रदर्शन. मोदी सरकार इस तानाशाही से सच की आवाज नहीं दबा सकते – छवि यादव मोदी सरकार इस तानाशाही-छवि यादव

लखनऊ – मोदी सरकार के इशारे पर ED द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को परेशान करने के लिए फर्जी समन भेजने एवं सांसद संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी , ED द्वारा गवाहों के ऑडियो वीडियो से छेड़छाड़ के खिलाफ गुरुवार को आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ ने जीपीओ हजरतगंज पर विरोध प्रदर्शन किया. व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष छवि यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता जैसे ही जीपीओ के पास पहुंचे करीब 200 पुलिस वाले एकदम से कार्यकर्ताओं पर टूट पड़े. पुलिस वालों का कहना था आज एक भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को नहीं छोड़ेंगे.कार्यकर्ताओं को घसीट कर पुलिस ने बस में डाला जिससे व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर छवि यादव के सर पर गहरी चोट आई काफी खून निकला. कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर लिया गया.

व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष छवि यादव ने कहा आज पुलिस प्रशासन का रूप बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था लखनऊ में कदम रखते हैं पुलिस वालों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी। मोदी जी इस तानाशाही से आप सच की आवाज नहीं दबा सकते है। ED फर्जी तरीके से अरविंद केजरीवाल को परेशान कर रही है। ईडी गवाहों की वीडियो से temring कर रही है। संजय सिंह निर्दोष है उनको फसाने के लिए ED गलत गैकानुनी हटकंडे अपना रही है।इस प्रदर्शन में एच एन तिवारी, शिल्पी सचान, इरम रिजवी, सुभाषिनी मिश्रा, प्रियंका श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए. मोदी सरकार इस तानाशाही-छवि यादव