रामराज्य में न्याय के लिए भटकती मां

94
रामराज्य में न्याय के लिए भटकती मां
रामराज्य में न्याय के लिए भटकती मां

जल्द से जल्द हो गिरफ्तारी अन्यथा संगठन आंदोलन के लिए होगा बाध्य -रूप चन्द यादव /हिन्दू राष्ट्र शक्ति। रामराज्य में न्याय के लिए भटकती मां

पंकज यादव

अयोध्या/रौनाही। लगभग 1 महीने बीतने को है पुलिस को अभी तक ज्योति रानी का कोई पता नही चल पाया है। राष्ट्रीय संगठन हिन्दू राष्ट्र शक्ति के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूप चंद्र यादव को सूचना मिलने पर तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों बात की बोले-जितनी जल्दी हो सके महिला को बरामद किया जाय और दोषियों पर सक्त से सक्त कार्यवाही की जाये एक महीने बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नही पहुँच पायी है सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों द्वारा २ से ३ दिन में ज्योति रानी को बरामद करने का आश्वासन दिया गया है।संगठन से जुड़े सदस्य पहुँचे पीड़िता के घर मामला रौनाही थाना अंतर्गत ग्राम बेगमगंज का है। लगभग एक महीने होने को है। पर अभी तक पुलिस किसी विशेष नतीजे पर नहीं पहोंच पाई है।गुमशुदी दर्ज मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।


11/12/2023 दिन सोमवार को पीड़िता के गांव निवासी शान मोहम्मद पुत्र नौशाद अली व तैयब पुत्र मोहम्मद शमी गाड़ी संख्या यूपी 32 जीजे 7730 से विदाई करने के लिए लड़की के ससुराल गए लेकिन लड़की की विदाई करवा कर घर मायके लाने के बहाने अगवा करके कहीं अन्यत्र चले गए। देर रात लड़की को विदा कराके मायके ना पहुंचने पर जब लड़की के घर वालो द्वारा खोजबीन की गई तो पीड़ित परिवार उन लड़कों के घर गए तो उनके पिता ने आश्वासन दिया कि दो-तीन दिन में लड़की को सुरक्षित घर ले आएंगे दो-तीन दिन बीत जाने के बाद भी जब लड़की सुरक्षित घर नहीं पहुंची तो अगवा करने वाले युवक के पिता नौशाद अली अगवा की गई लड़की की मां से हस्ताक्षर करवा कर खुद को बचाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवा दी लेकिन जब पीड़िता मां ने रिपोर्ट को पढ़ा तो उनसे इस बात पर बात करनी चाहिए तो दबंग नौशाद अली ने पीड़िता की मां और बच्चे सहित मौत के घाट उतार देने की धमकी दी।

पीड़िता रीना देवी ने आरोप लगाया कि कभी भी मेरे परिवार की हत्या हो सकती है बेटी को दो मुस्लिम युवकों द्वारा अगवा किए जाने से पिता को गहरा सदमा लगा और उनकी 17 /12 /2023 को मृत्यु हो गई पीड़िता की मां रीना देवी भी काफी सदमे में है लड़की की पीड़िता मां ने बताया कि दोनों मुस्लिम युवकों शान मोहम्मद पुत्र नौशाद अली व तैयब पुत्र मोहम्मद समीम का पीड़िता की बेटी ज्योतिरानी का अभी तक कोई पता नहीं चला है अगवा की गई लड़की का दोनो मुस्लिम युवक जबरन धर्म परिवर्तन कराना चाहते है इस प्रकरण में अगवा की गई लड़की की मां ने जिला अधिकारी महोदय अयोध्या व क्षेत्राधिकारी रौनाही व मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी प्रार्थना पत्र सौंप कर इसकी शिकायत कर चुकी है लेकिन अभी तक शासन प्रशासन को अगवा की गई लड़की का कोई पता नही चला है। रामराज्य में न्याय के लिए भटकती मां